फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   dadhikando

दधिकांदो के बाद उतरे कन्हैया के हिंडोले

Sun, 06 Sep 2015 08:42 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sun, 06 Sep 2015 08:42 PM IST
विज्ञापन
dadhikando
बिल्सी। दधिकांदो शोभा यात्रा के के बाद जन्माष्टमी पर पड़े हिंडोले उतारे गए। जन्माष्टमी पर्व पर नगर के नील कंठेश्वर, सिद्धबली हनुमान मंदिर, देववाणी, नव दुर्गा, कुटी मंदिर और शिव भवन मेें झांकियां देखने भीड़ उमड़ पड़ी। बिजली की आंख-मिचौली ने श्रद्धालुओं को निराश किया। रविवार की सुबह तक प्रसाद वितरण क्रम बना रहा। दधि का दोन शोभा यात्रा के बाद मंदिरों से कन्हैया के हिंडोले उतारे गए। इस शोभा यात्रा में दही और हल्दी मिश्रित जल का छिड़काव किया गया। मोहल्ला संख्या आठ स्थित रघुनाथजी मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की दधिकांदो पालकी निकाली गई। जो नगर के मुख्य बाजार एवं कई मोहल्ला में घूमी।  
विज्ञापन

वजीरगंज। योगीराज भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव पर नगर के मंदिरों की आकर्षक साज-सज्जा की गई। सुंदर झाकियां सजाई गईं। श्रद्धालुओं ने पूरे दिन उपवास रखकर शाम को झाकियों के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और उपवास खोला। देर रात तक श्रद्धालुओं का दर्शन करने का सिलसिला जारी रहा। खेरा वाली देवी मंदिर पर प्रथम बार भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई और मटकी फोड़ प्रतियोगिता हुई। डांडिया का खेल खेला। लाला महेश प्रसाद के मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

बगरैन। सजे-धजे मंदिरों में रातभर भजन कीर्तन होते रहे। रविवार को कई मंदिरों से कन्हैया की पालकियों को पुराने शिव मंदिर पर एकत्र किया गया। जहां से बैंड-बाजों, काली अखाड़े के साथ निकाला गया। शिव, पार्वती, हनुमान, दुर्गा देवी आदि झाकियां शामिल रहीं। झांकियों समेत शोभा यात्रा काली देवी मंदिर पहुंची। शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा और गुलाल की वर्षा हुई। यहां श्रीकृष्ण जन्ममोत्सव मेला जन्माष्टमी से चार दिन तक रहेगा। रासलीला का आयोजन भी किया गया है। चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह यादव ने शांति व्यवस्था को पुलिस बल लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिनावर। शिव मंदिर और दुर्गा मंदिर में झांकियां सजीं। बाहर से आए कलाकारों की कला पर कृष्ण भक्त मंत्र मुग्ध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed