फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dacoity court registered case in complaint

Budaun News: डकैती कोर्ट ने परिवाद में दर्ज किया मामला

Wed, 02 Aug 2023 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Dacoity court registered case in complaint
बदायूं। स्पेशल जज डकैती कोर्ट इश्तियाक अली ने परिवादी के 156 (3) सीआरपीसी के मामले को परिवाद में पंजीकृत करने का आदेश दिया है। मामले में परिवादी के बयान के लिए 17 अगस्त की तारीख नियत की है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद उझानी के लिपिक दीपक ने डकैती कोर्ट में 156 (3) सीआरपीसी के तहत वाद दायर किया था। परिवादी के आरोप के मुताबिक 26 जनवरी 2023 को वह गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के बाद कार्यालय में बैठा था तभी मोहल्ला बाजार कलां निवासी मोहित प्रभाकर अपने पिता राकेश व चार अन्य अज्ञात लोगों के साथ कार्यालय में आया और मारपीट कर सोने की चेन लूट ली। कोर्ट ने पत्रावली पर मौजूद प्रपत्रों का अवलोकन करने के बाद 156 (3) सीआरपीसी के प्रार्थना पत्र को परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने परिवादी दीपक को अपने बयान दर्ज कराने के लिए 17 अगस्त नियत की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed