फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dabangs pelted stones on removal of illegal possession

अवैध कब्जा हटाने पर दबंगों ने किया हमला, पथराव

Sun, 06 Nov 2022 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 06 Nov 2022 12:52 AM IST
विज्ञापन
Dabangs pelted stones on removal of illegal possession
इसी भूमि के विवाद में दबंगों ने किया बवाल - फोटो : BADAUN
बिसौली (बदायूं)। कोतवाली इलाके में पुलिस और राजस्व विभाग की ओर से अवैध कब्जा हटवाने से बौखलाए दबंगों ने शनिवार दोपहर जगह मालिक और उसके मजदूरों पर हमला बोल दिया। लाठी-डंडे लेकर उनके साथ मारपीट की और उनके ऊपर पथराव कर दिया। काम कर रहे मजदूरों ने कोतवाली पहुंचकर जान बचाई। पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ बलवा समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

संभल जिले के चंदौसी निवासी निखिल पांडेय पुत्र जुगल किशोर ने बिसौली कस्बे में ईदगाह रोड पर इसरार अहमद से उनकी जमीन का इकरारनामा कराया था। निखिल के मुताबिक उस जमीन पर तमाम स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया था। उनकी शिकायत पर शुक्रवार को राजस्व विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी लोगों से अवैध कब्जा हटवा दिया। शनिवार का निखिल कुछ मजदूरों को लेकर वहां पहुंचे। उन्होंने जगह पर साफ सफाई के साथ-साथ नींव भरने का काम शुरू कर दिया।
विज्ञापन

दोपहर के समय आरोपी जुबैर, फरीद, रजी, रवी, सलमान, भूरे, शोएब, आदिल, अजीज, विकारउद्दीन, जीशान, सफेदा और चौहान आदि तमाम महिलाओं के साथ लाठी-डंडे लेकर वहां पहुंच गए। उन्होंने गालीगलौज करते हुए उन पर हमला बोल दिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमलावरों की भीड़ देखकर वह भाग खड़े हुए। उनको भागता देख आरोपियों ने उन पर पथराव कर दिया। कोतवाली में आकर उनकी जान में जान आई। इस बीच आरोपियों ने उन्हें धमकी दी कि अगर वह दोबारा आए तो उन्हें जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निखिल ने पुलिस को इसकी जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने सभी 13 आरोपियों के खिलाफ बलवा, जान से मारने की धमकी और हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली। अभी इसमें कोई आरोपी पकड़ा नहीं गया है। पुलिस ने उन्हें तलाश करने का आश्वासन दिया है। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed