फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dabangs are forcibly cutting 80 bigha wheat of the farmer

Budaun News: किसान का 80 बीघा गेहूं जबरन काट रहे दबंग

Sun, 02 Apr 2023 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Apr 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dabangs are forcibly cutting 80 bigha wheat of the farmer
(01 बीडीएन-11)तहसील में समाधान दिवस पर फरियादिओं की समस्या सुनते अधिकारी।संवाद
- पीड़ित ने दातागंज के समाधान दिवस में कमिश्नर से की शिकायत
विज्ञापन

- शहर में एडीएम ने सुनीं जनसमस्याएं, ज्यादातर शिकायतें जमीन पर कब्जों की थीं
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। दातागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सैदपुर के अशोक ने कहा कि कुछ दबंगों ने उसकी 80 बीघा गेहूं की फसल पर कब्जा कर लिया है। अब दबंगों ने कटाई भी शुरू कर दी है। कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।
शनिवार को कमिश्नर सौम्या अग्रवाल ने एडीएम प्रशासन विजय कुमार सिंह और एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह के साथ दातागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जनशिकायतें सुनीं। इस दौरान करीब 40 शिकायतें आईं। इनमें से पांच का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बघौरा गांव के सत्यपाल ने शिकायत की कि कुछ लोग जलजीवन मिशन के तहत बनाई जा रही टंकी का निर्माण नहीं होने दे रहे हैं।
विज्ञापन

प्रहलादपुर के रामनिवास ने कहा कि उसके गांव के दबंगों ने बंजरभूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है। सकतपुर के राजरूप ने 20 बीघा जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की। गूरा वरेला की प्रधान अल्पना और किसान अशोक ने पंचायत सचिव पर तालाब का गलत तरीके से आवंटन करने का आरोप लगाया। कमिश्नर ने सभी मामलों की जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, शहर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव, एसडीएम एसपी वर्मा ने जनसमस्याएं सुनीं। इस दौरान कुल 92 शिकायतें आईं, जिसमें एक शिकायत का मौके पर निरस्तारण कर दिया गया। इस तरह बिसौली, सहसवान और बिल्सी में भी शिकायतें सुनी गईं।

पुलिस ने नहीं लिखी ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी की रिपोर्ट
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुरऊ निवासी वीरेश कुमार ने शिकायती पत्र देकर बताया कि कुछ दिन पहले उनके ट्यूबवेल के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी हो गया था। इस संबंध में थाना पुलिस को तहरीर भी दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। न ही पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

हमारी उम्र 72 साल हो चुकी है। वर्ष 2019 में वृद्धावस्था पेंशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक पेंशन नहीं बंधी है। हम लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं। हर जगह डांटकर भगा दिया जाता है। इस उम्र में कैसे भागदौड़ करें। आज फिर यहां आया हूं।
- ओमप्रकाश, सैयदगंज

हमारे गांव में चकरोड को दबंगों ने बंद कर दिया है। वह कई दिन से अधिकारियों के पास आ रहे हैं। दबंग मानने को तैयार नहीं हैं। न ही चकरोड खोला गया है। इससे गांव के तमाम लोगों का रास्ता बंद है। उन्हें आने-जाने में परेशानी हो रही है।- शंकरलाल, कुपरी

फोटो---15
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जगत में 16 सितंबर 2022 को एक महिला डॉक्टर ने मेरे बेटे के साथ मारपीट की थी। इस संबंध में मैंने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी, लेकिन उसमें अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। न ही पुलिस वाले कुछ बता रहे हैं।
- मुकेश, कुपरी

अभी हमें प्रधानमंत्री आवास मिला है। उसकी पहली किस्त आ गई है। हमारे पास साझे की जगह है, लेकिन उसका बंटवारा न होने से मकान का निर्माण नहीं हो रहा है। कम से कम अधिकारी हमारी जगह निश्चित करा दें, जिससे मकान का निर्माण करा सकें।
- कन्यावती, मोंगर

बिल्सी में संयुक्त विकास आयुक्त ने सुनीं शिकायतें, तीन निस्तारित

बिल्सी। तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में संयुक्त विकास आयुक्त प्रदीप कुमार ने जनता की समस्याएं सुनीं। इस दौरान 31 शिकायतें प्राप्त हुईं, इनमें से मात्र तीन का ही मौके पर निस्तारण हो सका।

समाधान दिवस से गैरहाजिर रहे अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस दौरान एसडीएम महिपाल सिंह सीओ सुनील कुमार, तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह, ईओ विजेंद्र सिंह पाल, जेई दिनेश कुमार सिंह, चिकित्साधीक्षक डॉ. अरविंद वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed