फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cylinder explodes, death of elderly woman, two scorched

Budaun News: सिलिंडर फटा, बुजुर्ग महिला की मौत, दो झुलसे

Sat, 15 Jul 2023 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Cylinder explodes, death of elderly woman, two scorched
जिला अस्पताल में हादसे की जानकारी देते ओमवती के परिजन।
- शुक्रवार शाम खाना बनाने के दौरान हुआ हादसा, सिलिंडर के लीक होने से घर में लगी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अलापुर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के गांव जगत में शुक्रवार शाम खाना बनाने के दौरान अचानक सिलिंडर लीक होने से घर में आग लग गई। परिवार वाले आग बुझा पाते उससे पहले सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया, जिसकी चपेट में आने से 80 वर्षीय ओमवती की मौत हो गई जबकि उसकी पौत्र वधू और एक नातिन झुलस गई।
80 वर्षीय ओमवती पत्नी पुत्तूलाल घर के बरामदे में चारपाई पर बैठीं थीं। उनकी पौत्रवधू 30 वर्षीय प्रीति पत्नी विशाल रसोई घर में खाना बना रही थी जबकि उनकी बहू मीरा पत्नी दिनेश मकान की छत पर थी और परिवार के बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे।
विज्ञापन

बताते हैं कि इसी दौरान अचानक सिलिंडर लीक होने से रसोई घर में आग लग गई। जब तक वह बाहर की ओर भागी, तब तक आग ने उसको चपेट में ले लिया। वहीं नजदीक में ओमवती की नातिन 25 वर्षीय नीलम पड़ोस के कमरे में मौजूद थी। उसने आग देखकर शोर मचा दिया। वह भी घर के बाहर भाग खड़ी हुई लेकिन ओमवती चारपाई से उठकर बाहर नहीं जा पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार वालों के अनुसार वह चलफिर नहीं सकतीं थीं। शोर शराबा सुनकर परिवार के लोग और मोहल्ले के तमाम लोग आ गए। उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन तब तक सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में ओमवती की मौत हो गई। नीलम भी आग की चपेट में आने से झुलस गई। परिवार वाले प्रीति को जिला अस्पताल ले गए। उसे भर्ती करा दिया गया। जबकि नीलम का गांव में ही प्राथमिक उपचार कराया गया है।

मीरा ने बताया कि उसके घर में काफी सामान जल गया है। गनीमत यह रही कि बच्चे घर के बाहर थे अन्यथा और बड़ा हादसा हो सकता था। परिवार वालों ने सूचना राजस्व विभाग को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed