{"_id":"65c0d93b99cc49469a0d3493","slug":"cylinder-caught-fire-while-making-tea-household-items-burnt-badaun-news-c-123-1-sbly1006-112905-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: चाय बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, घर का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: चाय बनाते समय सिलिंडर में लगी आग, घर का सामान जला
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव अंबियापुर की मौर्य बस्ती में सोमवार शाम एक घर में चाय बनाते समय सिलिंडर ने अचानक आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग काफी फैल गई। पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब घर का सारा सामान जलकर राख हो गया। डीएम से पीड़ित की आर्थिक मदद किए जाने की मांग की गई है।
बस्ती निवासी चंद्रशेखर शाक्य के मुताबिक सोमवार की शाम करीब चार बजे उसकी पत्नी सुलेखा देवी ने चाय बनाने के लिए जैसे ही गैस चूल्हे को ऑन किया तो अचानक सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग लगने की दहशत से उसकी पत्नी बच्चों समेत घर से बाहर निकल आई।
शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। आग लगने की घटना से पूरी बस्ती में दहशत फैल गई। बाद में काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। संवाद