{"_id":"581dd9c24f1c1bd6354376c0","slug":"cycle-race-rinke-and-topped-shashibala","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल रेस में रिंकी और शशिबाला अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल रेस में रिंकी और शशिबाला अव्वल
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
Updated Sat, 05 Nov 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मृति वंदन महोत्सव के तहत शनिवार को हुई प्रतियोगिता
विजेता छात्राओं को एसपी आरए और सीओ ने बांटे पुरस्कार
बदायूं में चल रहे स्मृति वंदन महोत्सव के तहत शनिवार को जिला ओलंपिक संघ की देखरेख में साइकिल रेस प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं ने जीत के लिए पूरा दमखम लगा दिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज के गेट तक सबसे तेज साइकिल दौड़ा कर रिंकी और शशिबाला ने प्रथम स्थान पाया। विजेताओं को एसपीआरए संजय शर्मा और सीओ प्रमोद यादव ने पुरस्कृत किया।
डॉ. निहालउद्दीन की स्मृति में साइकिल रेस सुबह में बाइपास से शुरू हुई। एसपीआरए संजय शर्मा, सीओ प्रमोद यादव और ओलंपिक संघ के जिलाध्यक्ष राजन मेंदीरता ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को रवाना किया। जूनियर और सीनियर वर्ग में करीब 80 छात्राओं ने हिस्सा लिया। राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर तक चल रेस के दौरान प्रतिभागियों में गजब का उत्साह नजर आया। ओलंपिक संघ के पदाधिकारियों के साथ भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज की शिक्षिकाओं ने प्रतिभागियों का हौसला भी बढ़ाया।
सीनियर वर्ग में रिंकी ने प्रथम स्थान पाया। जसोदा द्वितीय और मानसी को तृतीय स्थान मिला। जूनियर वर्ग में शशिबाला प्रथम, नेहा बी द्वितीय और मीनाक्षी ने तृतीय स्थान पाया। समापन पर एसपीआरए और सीओ ने विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र और शील्ड भेंट की। इस मौके पर डॉ. वसीमउद्दीन, सुभाषचंद्र मिनोचा, हनी सपरा, किशनचंद्र शर्मा, डॉ. नईमउद्दीन, जयपाल थरेजा, रामदास यादव, चांद मोहम्मद, इकबाल, सुजाता माथुर, अनमात खांन, स्मृति वंदन के सचिव भानुप्रकाश यादव, मीरा, प्रियंका, दीक्षा छाबड़ा और यति वार्ष्णेय आदि मौजूद रहीं।