{"_id":"5eb6dc298ebc3e909c3be155","slug":"cyber-crime-badaun-news-bly405322215","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधारकार्ड लिंक करने के बहाने नौ हजार रुपये उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधारकार्ड लिंक करने के बहाने नौ हजार रुपये उड़ाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। अयोध्यागंज मोहल्ले के मोहम्मद अजहर के मोबाइल फोन पर आई एक कॉल ने उसके खाते से नौ हजार रुपये का चूूना लगा दिया। कॉल करने वाले खुद को बैंक अफसर बताते हुए एटीएम कार्ड ब्लॉक होने की बात कहकर खाते से लिंक करने के लिए आधार कार्ड और बैंक खाता नंबर पूछ लिया। शाम को उसके मोबाइल में खाते से नौ हजार तीन सौ दो रुपये निकाले जाने का मेसेज पहुंचा तो अजहर को ठगी का अहसास हो गया। अजहर ने पुलिस को तहरीर दी है।
ठगी का मामला शुक्रवार शाम का है। मोहल्ला अयोध्यागंज निवासी मोहम्मद अजहर खाता ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स की स्थानीय शाखा में है। अजहर के मुताबिक कॉल करने वाले का मोबाइल नंबर देर शाम से शनिवार को भी स्विच ऑफ है। उसके पास जिस नंबर से कॉल आई, वह गाजियाबाद निवासी व्यक्ति का है। अजहर के खाते में करीब साढे़ नौ हजार रुपये थे, जिनमें 9302 रुपये गाजियाबाद के दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो चुके हैं। साइबर क्राइम का शिकार बने अजहर ने कार्रवाई के लिए कोतवाली में तहरीर भी दे दी है। बता दें कि अजहर की तरह ही नगर निवासी कई और लोग भी लाखों रुपये गवां चुके हैं। इनसे भी एटीएम कार्ड का आधार से लिंक करने के नाम पर डिटेल हासिल कर ली गई थी। पिछले दिनों दो दिन के भाजपा नेता कमलेश वार्ष्णेय समेत पांच लोगों की फेसबुक आईडी हैक कर उनके परिचितों से रुपयों की डिमांड की गई थी लेकिन सतर्कता की वजह से लोग झांसे में नहीं आ पाए।