फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Cuts cut supply schedule, transformer blows

कटौती ने सप्लाई का शेड्यूल बिगाड़ा, ट्रांसफार्मर फुंका

Mon, 08 May 2017 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)।
अमर उजाला ब्यूरो उझानी (बदायूं)। Updated Mon, 08 May 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
Cuts cut supply schedule, transformer blows
punjab power
 परेशान उपभोक्ताओं ने कसा अफसरों पर तंज      
विज्ञापन

- पूरे दिन में महज चार घंटे मिली सप्लाई

बिजली सप्लाई शेड्यूल पटरी से उतर गया है। कटौती ने उपभोक्ताओं की नींद हराम कर दी है। नगर में रविवार को महज चार घंटे ही बत्ती नसीब हो पाई। इस दौरान स्टेशन रोड का मेन ट्रांसफार्मर भी फुंक गया है। उपभोक्ताओं में बिजली विभाग के प्रति गुस्सा पनप रहा है।
बिजली कटौती में चार-छह घंटों की वृद्धि की शुरूआत चार दिन पहले हुई। सप्लाई का शेड्यूल 20 घंटे का रहा है। शेड्यूल के अनुरूप रात में दो घंटे की कटौती के बाद बिजली लगातार मिलनी चाहिए। कई दिन पहले तक ऐसा चला भी लेकिन गर्मी बढ़ने के साथ ही कटौती ने उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ा दी। शनिवार रात में चार घंटा सप्लाई मिली। तीन बार ट्रिपिंग भी हुई। रविवार को दिन में 11 बजे तक कटौती की गई। 11 बजे के बाद सप्लाई मिली तो लेकिन आधा घंटे की व्यवस्था दुरुस्त रही। 12 से तीन बजे तक चार बार कटौती करके उपभोक्ताओं को फिर से परेशानी में डाल दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर में स्टेशन रोड का मेन ट्रांसफार्मर भी फुंक गया। ट्रांसफार्मर को उतारने का काम शाम तक चला लेकिन संबंधित इलाके की सप्लाई को दूसरे ट्रांसफार्मर से जोड़कर वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की गई। देहात में सप्लाई की हालत पर गौर करें तो 24 घंटे में ग्रामीणों को तीन घंटा बिजली मिली है। ऐसे में सिंचाई कार्य भी प्रभावित रहा। जेई बृजमोहन ने बताया कि कटौती की मुख्य वजह डिमांड बढ़ना रही है। ट्रांसमिशन सेंटर से सप्लाई मिलते ही उसे रिलीज कर दिया जाता है। ट्रांसमिशन से 14 घंटा 20 मिनट सप्लाई मिली थी जो देहात और नगरीय उपभोक्ताओं को दो भाग में बांट कर मुहैया करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो फिर ‘उन्हें’ उठाना पड़ेगा कदम      
उझानी। बिजली कर्मी ही नहीं बल्कि कई उपभोक्ता अच्छी तरह से जानते हैं कि इन दिनों कटौती की मुख्य वजह क्या रहती है। उनकी नजर में उपभोक्ताओं में एक वर्ग ऐसा है जो सप्लाई ठीकठाक मुहैैया कराने में सामूहिक रूप से पैरोकार बनकर खुद के साथ सामान्य उपभोक्ताओं को भी राहत पहुंचाता रहा है लेकिन सच्चाई के बारे में कोई भी जुबान खोलने को तैयार नहीं है। इस बार भी उन्होंने ठोस कदम उठाया तो आने वाले दिनों में सबकुछ सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed