{"_id":"2e3a30ff7282074173f2f42ec837261a","slug":"current-to-be-vulnerable-to-private-lineman-s-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट की चपेट में आकर प्राइवेट लाइनमैन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट की चपेट में आकर प्राइवेट लाइनमैन की मौत
Dhgwan
Updated Sat, 16 May 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह के दौरान नंगे तार पर पैर पड़ने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात 12 बजे हुआ। आंधी और बारिश के दौरान जेनरेटर से हो रही बिजली सप्लाई का तार टूट कर जमीन पर गिर गया था।
विज्ञापन
जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव विजयगढ़ी निवासी आमीन उर्फ काला (19) पुत्र अनवार शादी-विवाह में डेकोरेशन और लाइटिंग की फिटिंग का काम करता है। शुक्रवार को दहगवां में इकरार की बेटी की शादी थी। इसमें जेनरेटर और लाइटिंग का ठेका सहसवान के नाजिम का था। आमीन उर्फ काले ने फिटिंग की थी। शुक्रवार रात करीब 12 बजे तेज हवाओं से बिजली का एक नंगा तार टूट कर जमीन पर गिर गया। आमीन उसे ठीक करने गया। इसी दौरान उसका पैर नंगे तार पर पड़ गया। करंट लगाने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पांच भाई-बहनों में आमीन दूसरे नंबर का है। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के सुपुर्द कर दिया। घटना के बाद आमीन के परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन