फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural Programme

एनएसएस कैंप के समापन पर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Wed, 27 Jan 2016 09:05 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Wed, 27 Jan 2016 09:05 PM IST
विज्ञापन
cultural Programme
गिंदोदेवी महिला डिग्री कालेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय
विज्ञापन
प्रथम और द्वितीय इकाई के शिविर का आज समापन हो गया। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

समापन पर मुख्य अतिथि विनय प्रकाश रस्तोगी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। विशिष्ट अतिथि गौरव रस्तोगी और प्राचार्य डॉ. गार्गी बुलबुल ने माल्यार्पण किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि इस कैंप के माध्यम से जो सीखा है उसे आगे बढ़ाएं। गौरव रस्तोगी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा छात्राओं में चारित्रिक, सांस्कृतिक विकास  होता है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उमा सिंह गौर ने कहा कि बच्चों में मिलजुलकर रहने की भावना का विकास एनएसएस के माध्यम से होता है।

डॉ. शुभ्रा माहेश्वरी ने कहा कि छात्राओं ने इन सात दिनों में बहुत कुछ सीखा है। इस बीच छात्राओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पॉलीथिन के विरोध में शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर भुवनेश, ज्योति गुप्ता, प्रियंका, मीनू चंद्रा, राजीव, सौरभ, अनिल, ओमकार, रेशमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed