फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

कांवड़ियों का रेला... गंगा में डुबकी फिर शिव के दर्शन

Tue, 09 Aug 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
cultural
कछला घाट पर गंगा स्नान करते कांवड़िये। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी/कछला (बदायूं)। गंगाघाट से लेकर बरेली-मथुरा हाईवे से होकर शिवालयों की ओर जाने वाले हर रास्ते पर रविवार रात और सोमवार तक कांवड़ियों की जबरदस्त भीड़ रही। श्रद्धा से सराबोर कांवड़ियों ने रात भर भोले का स्मरण किया। करीब 20 हजार छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही के बीच ढाई-तीन लाख कांवड़ियों ने पहले गंगा में आस्था की डुबकी लगाई, फिर पूजन कर कांवड़ यात्रा शुरू की।
विज्ञापन

सावन में जलाभिषेक के अंतिम सोमवार से पहले कछला गंगाघाट पर कांवड़ियों की टोलियों की संख्या में रविवार रात तक इजाफा होता चला गया। प्रसाद विक्रेता चंद्रपाल ने बताया कि रात में किसी भी समय घाट पर 20-25 हजार से कम भीड़ नहीं दिखी। डेढ़-दो लाख कांवड़िये घाट से गंगाजल लेकर शिवालय की ओर निकले। सोमवार सुबह आठ से नौ बजे के बीच हाईवे पर खासकर घाट से वितरोई मोड़ तक वाहनों की आवाजाही से पैदल कांवड़ियों का निकलना मुश्किल हो गया। मेले में भी खरीदारों की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

---------
कछला चौराहे और वितरोई मोड़ के पास लगा जाम
रविवार रात करीब एक बजे से सोमवार तड़के तक हाईवे पर आस्था का सैलाब उमड़ने से कांवड़ियों को आवागमन में दिक्कत का सामना करना पड़ा। कछला चौराहे पर रात में तीन बार जाम लगा। बाइक सवार टोलियों ने ननाखेड़ा के रास्ते भदरौल या फिर कादरचौक होकर बदायूं की ओर रुख किया। वितरोई मोड़ पर दिक्कत की दूसरी वजह यह रही कि बिल्सी और बिसौली की तरफ आने-जाने वाले कांवड़ियों के वाहन के अलावा दूसरी तरफ बदायूं, बरेली और पीलीभीत जिले की टोलियों थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
किसी शातिर ने फैलाई कांवड़ियों के साथ अनिष्ट की अफवाह
सोमवार तड़के कछला चौराहे पर भाड़ में कांवड़ियों के वाहन फंसने के बाद कई टोलियों ने ननाखेड़ा होकर शिव मंदिरों तक जाने का रास्ता चुना तो किसी शातिर ने यूपी-112 पर कॉल कर ननाखेड़ा के पास ट्रॉली पलट जाने से चार-पांच कांवड़ियों के साथ अनिष्ट की सूचना देदी। इसके बाद संबंधित पीआरवी के अलावा उझानी कोतवाली पुलिस और कादरचौक थाने के पुलिस कर्मी वाहन लेकर मौके की ओर दौड़ पड़े। पीआरवी के पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर कॉलर से संपर्क साधने का प्रयास भी किया लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ निकला। फिर भी पुलिस कर्मियों ने कछला चौराहे से लेकर भदरौल तक रास्ते भर कांवड़ियों को रोक-रोक कर जानकारी की लेकिन कहीं पर भी एक्सीडेंट का मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed