उझानी (बदायूं)। मैंमिया परिवार की ओर से मंगलवार को बालाजी मंदिर में सामूहिक हवन-पूजन कराया गया। उन्हें पोशाक पहनाने के बाद छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। इसके बाद हुए भंडारे में सैकड़ों लोगों के साथ कांवड़ियों ने भी प्रसाद पाया।
बदायूं रोड स्थित बालाजी धाम में धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 10 बजे हुई। कृष्णऔतार मैंमिया और विवेक गोयल ने नगर निवासी भक्तों की मौजूगी में हवन-पूजन कराया। बालाजी महाराज के गुणगान के साथ मंत्रोच्चार किया गया। मंदिर के पुरोहित ने धार्मिक विधान से बालाजी महाराज को पोशाक पहनवाई। मंदिर में छप्पन भोग का प्रसाद भी चढ़ाया गया। पूर्वाह्न शुरू भंडारा शाम करीब चार बजे तक चला। सेवादारों में राजीव गोयल, टीटू मित्तल, अवधेेेश वर्मा, प्रदीप गुप्ता, शिवकिशोर माहेश्वरी, वैभव मैंमिया, केशव गर्ग, प्रभा गोयल, गुंजन गोयल, रोशनी आदि का व्यवस्थाओं में सहयोग रहा। संवाद