फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

गंगाघाट पूरे दिन कांवड़ियों से गुलजार.. हाईवे पर टोलियों ने पकड़ी रफ्तार

Mon, 25 Jul 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
cultural
कछला से गंगाजल भरकर ले जाते कांवड़ियां। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी/कछला (बदायूं)। शिव मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को मंत्रोच्चार के साथ भोलेनाथ का जलाभिषेक होगा। इसके लिए रविवार तड़के से कांवड़ियों की टोलियों ने कछला पहुंचकर आस्था की डुबकी लगाई। देर रात तक बम-बम भोले के जयकारों के साथ निकलीं कांवड़ियों की टोलियों से घाट और हाईवे गुलजार दिखा।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर तड़के से रविवार देर रात तक हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर कांवड़ पूजन किया। घाट पर कांवड़ियों के अलावा कुछ और नजर नहीं आया। बरेली-मथुरा हाईवे से होकर कांवड़ियों की टोलियों ने शिवालय की ओर कूच किया। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सवार कलाकारों ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। कांवड़िये भी कलाकारों के साथ थिरकते नजर आए। देर रात तक टोलियों की रफ्तार ने थमने का नाम नहीं लिया। बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले के कांवड़ियों की टोलियों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हुए।
विज्ञापन

कछला और उझानी के बीच कुछेक कांवड़ियों में अपने-अपने वाहनों को आगे निकालने की होड़ दिखी तो पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कराया।
-
केंद्रीय राज्यमंत्री को करना पड़ा हस्तक्षेप
कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों की कई टोलियां मेन मार्केट में होकर निकलने की बजाय बाईपास से होकर गुजरीं तो हिंदुवादी संगठनों के पदाधिकारियों ने पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए विरोध शुरू कर दिया। संगठन से जुड़े कुलदीप शर्मा ने कांवड़ियों का रूट बदलने तक की शिकायत कर दी। भाजपा नेताओं के जरिये मामला केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा के संज्ञान में पहुंच गया। केंद्रीय राज्यमंत्री ने पुलिस अफसरों को निर्देशित किया तो कांवड़ियों की अधिकतर टोलियों ने मार्केट की ओर रुख किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ब्रेड पकौड़ा-हलुवा तो कहीं बांटी सब्जी-पूड़ी
कांवड़ियों के सेवा सत्कार में रविवार तड़के से ही शिवभक्त जुटे नजर आए। छतुइया रेल क्रॉसिंग के पास देवनागरी कॉलेज के प्रबंधक राममोहन शर्मा, ऑयल डिपो के पास सराफ आलोक अग्रवाल, मंडी गेट पर गल्ला व्यापारियों और प्राइवेट बस स्टैंड के पास भाजपा नेता कृपाराम शर्मा ने भंडारा कराया। भंडारे में कांवड़ियों के जायके का भी खूब ख्याल रखा गया। सब्जी-पूड़ी, हलुवा, ब्रेड-पकौड़ा, छोले-चावल आदि वितरित किया गया। पुलिस की ओर से केले बांटे गए। चाय और शर्बत भी बांटा गया। बाईपास पर कांवड़ियों के लिए बने अस्थायी विश्राम गृह को केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने शुरू कराया।
फोटो-13
कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का डीएम ने लिया जायजा
बदायूं। डीएम दीपा रंजन ने प्रशासनिक अमले के साथ शनिवार रात शहर से कछला तक कांवड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्थायी अस्पताल, मंदिर, हाईवे पर सुरक्षा व्यवस्था आदि को देखा। साथ ही वहां पर तैनात कर्मचारियों को चेक किया।

सावन माह की शुरुआत के बाद में कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो गई है। ऐसे में कांवड़ियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने तमाम व्यवस्थाएं की हैं। इन्हीं व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए देर रात डीएम दीपा रंजन ने सीडीओ ऋषिराज, एडीएम प्रशासन ऋतु पूनिया, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा समेत अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षक किया। उन्होंने शहर के बिरुआबाड़ी मंदिर पर सफाई व्यवस्था से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक देखी। उसके बाद में उझानी होते हुए कछला गंगाघाट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। डीएम को अधिकतर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। जहां कमियां थी, उनको सुधारने के निर्देश दिए। इस मौके पर एसडीएम सदर एसपी वर्मा, बदायूं नगर पलिका ईओ दीप कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed