फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

झूम के निकले कांवड़िये, लगाए हर हर महादेव के जयघोष

Sat, 23 Jul 2022 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
cultural
कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर थिरकते कलाकार। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी/कछला (बदायूं)। कांवड़ यात्रा ने शुक्रवार तड़के से जोर पकड़ लिया। गंगा स्नान के बाद जल भर कर शिवालयों की ओर निकले कांवड़ियों ने बरेली-मथुरा हाईवे पर जमकर धूम मचाई। इसमें महिला शिवभक्तों की संख्या भी काफी रही। रास्ते में कलाकारों ने नृत्य से लोगों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट पर कांवड़ियों की पहुंचने और जल भरकर शिवालयों की ओर निकलने का सिलसिला पूरे दिन चला। तड़के काफी भीड़भाड़ रही। बरेली, पीलभीत और शाहजहांपुर जिले के कांवड़ियों की सुबह से ही बरेली-मथुरा हाईवे पर काफी संख्या दिखी। कांवड़ियों की टोलियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर नृत्य करते कलाकार भी शामिल रहे। कलाकारों ने भोले के भजनों पर धूम मचा दी।
विज्ञापन

इधर, महिलाओं की दो-तीन टोलियां पैदल ही बम-बम भोले करते हुए शिवालयों की ओर कूच कर गईं। दोपहर में कांवड़ियों की टोलियों कम जरूर दिखीं लेकिन अपराह्न से लेकर देर रात तक हाईवे पर भोले के जयघोष गूंजते रहे। गंगाघाट पर मौजूद पुरोहितों में राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि शनिवार अपराह्न से सोमवार तड़के तक काफी भीड़भाड़ रहेगी। मंगलवार को शिवतेरस है, सो सोमवार दोपहर बाद भी कांवड़ियों की संख्या में कमी नहीं दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
सीओ ने चेक किए पुलिस के सुरक्षा प्वाइंट
शुक्रवार देर शाम सीओ शक्ति सिंह और प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए बने प्वाइंट पर पहुंचकर मौजूद पुलिस कर्मियों को चेक किया। पुलिस कर्मियों को खासकर सोमवार दोपहर तक विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरेली-मथुरा हाईवे से जुड़े गांवों के प्रधान भी कांवड़ियों की सेवा में लगे हुए हैं। एसपीओ और वॉलिंटियर भी व्यवस्थाओं में पुलिस का हाथ बंटा रहे हैं। गंगाघाट पर प्राइवेट गोताखोरों को नाव पर बने रहने के लिए कहा गया है। नाविकों के साथ गोताखोर खासकर रात में विशेष निगरानी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed