{"_id":"62d4093d36594276334d2217","slug":"cultural-badaun-news-bly491604693","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोले के भजनों पर थिरके कांवड़िये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोले के भजनों पर थिरके कांवड़िये
विज्ञापन
कछला चौराहे से निकली बरेली की डाक कांवड में झूमते कांवड़िये। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी/कछला (बदायूं)। शिवालयों में जलाभिषेक से रविवार पूरे दिन गंगाघाट और बरेली-मथुरा हाईवे बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। वाहनों पर लगे साउंड सिस्टम पर भोले के भजनों की धुन पर थिकरते कांवड़ियों ने रास्ते में मिले लोगों को भी शिवभक्ति में सराबोर कर दिया। कांवड़ियों की टोलियों को हाईवे पर कुछेक श्रद्धालुओं ने जलपान भी कराया।
सावन महीने के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों की टोलियों ने गंगाघाट पर रविवार तड़के से ही पहुंचना शुरू कर दिया। गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के बाद कांवड़ियों ने कांवड़ पूजन किया। मंत्रोच्चार के बाद कांवड़ की आरती की गई। कांवड़ भरने के बाद कांवड़ियों की टोलियों ने बरेली-मथुरा हाईवे से होकर शिवालयों की ओर कूच किया। इस दौरान पूरा रास्ता बम-बम भोले के जयघोष से गूंजता रहा। बाइक सवार टोलियों में सबसे ज्यादा संख्या बरेली जिले के कांवड़ियों की रही। बरेली के ही कपिल, सुरेश और रामऔतार आदि की डाक कांवड़ देखने के लिए कछला चौराहे पर दुकानदार सड़क पर आ गए। कछला के आसपास ही श्रद्धालुओं ने कांवड़ियों को जलपान कराया। नेमचंद्र ने बताया कि दिन में बरेली समेत उसके आसपास के स्थानों के कांवड़ियों की संख्या अधिक रही। शाम को बदायूं के कांवड़ियों का जोर रहा।
-
दिव्यांग भी शिव भक्ति में दिखा सराबोर
फोटो- 17 बीडीएनयूजेएचपीएच-03
आस्था के आगे शारीरिक कमजोरी भी आड़े नहीं आती। ऐसा ही रविवार सुबह कछला गंगाघाट पर देखने को मिला। दिव्यांग हरीओम ट्राइसिकल से जल भरने के लिए घाट पर पहुंचा। हरीओम के मुताबिक वह शाहजहांपुर जिले के पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक करेगा। उसके साथ साइकिल सवार शिवभक्तों की टोली है, जो कांवड़ यात्रा के दौरान उसी के आसपास चलेगी।
विज्ञापन
-
बितरोई मोड़ के पास लगी कारों की कतार
शुक्रवार रात से सोमवार दोपहर तक बरेली-मथुरा हाईवे पर भारी वाहनों और कारों की आवाजाही पर रोक है। बरेली और आगरा की ओर आने-जाने वाहनों के लिए रूट भी डायवर्ट किया जा चुका है। हाईवे पर गंगाघाट तक सिर्फ कांवड़ियों के वाहनों को पहुंचने दिया जाता है। इसके बाद भी रविवार दोपहर में कई वाहन मुजरिया के रास्ते बितरोई मोड़ तक पहुंच गए। पुलिस ने वाहनों को रोक लिया। इसके चलते कारों की कतार लग गई। अधिकतर लोगों को उनके वाहन के साथ बैरंग कर दिया गया।