फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

175 जोड़े एक दूसरे के हुए

Sat, 11 Jun 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
cultural
सामूहिक विवाह के बाद बैठे नवदंपती।संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को गरीब कन्याओं की शादी करायी गई। विवाह समारोह बदायूं क्लब के अलावा ब्लॉक मुख्यालय दातागंज और उझानी में हुए, जिसमें कुल 175 जोड़ों के विवाह संपन्न कराए गए। इसमें 174 हिंदू जोड़े और एक मुस्लिम जोड़े ने शादी रचाई।
विज्ञापन

बदायूं क्लब में हुए मुख्य कार्यक्रम में जगत, सालारपुर, कादरचौक, सहसवान, दहगवां, आसफपुर, बिसौली, वजीरगंज ब्लॉक के जोड़ों की शादी कराई गई। यहां पर आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप, बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने सभी जोड़ों को जीवन की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान 97 हिंदू और एक मुस्लिम जोड़े की शादी कराई गई। इस दौरान समाजसेवियों व जनप्रतिनिधियों ने नवदंपती को उपहार भेंट किए। इस मौके पर पालिकाअध्यक्ष दीपमाला गोयल, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, डॉ. शैलेश पाठक आदि मौजूद रहे। कार्यकम का सफल आयोजन समाज कल्याण अधिकारी रामजनम ने किया।
विज्ञापन

-
फोटो- 15
दातागंज में 40 जोड़ों की शादी
दातागंज। विकास खंड मुख्यालय दातागंज पर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 50 जोड़े शादी के बंधन में बधे। यहां पर दातागंज, समरेर, उसावां और म्याऊं के जोड़ों की शादी हुई। यहां दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने सभी को भाजपा की नीतियों के बारे में बताया। इस मौके पर सीडीओ ऋषिराज, धर्मेंद्र गुप्ता, अनूप गुप्ता, प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
उझानी में ब्लॉक परिसर में भी हुआ कार्यक्रम
उझानी। ब्लॉक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 37 जोड़ों का विवाह हुआ। विवाह समारोह में विधायक हरीश शाक्य ने कन्यादान कराया। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने मंत्रोच्चार किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक प्रमुख अम्बियापुर रेखा देवी, मुनीश राघव, मुकेश तोमर, राहुल शंखधार, अजय तोमर आदि मौजूद थे।

-
नवदंपती को मिले उपहार
शासन द्वारा प्रति जोड़ा व्यय के लिए कुल धनराशि 51 हजार रुपये है, जिसमें 35 हजार रुपये कन्या के खाते में जाते हैं, दस हजार विवाह संस्कार के लिए तथा छह हजार विवाह आयोजन की व्यवस्थाओं व अतिथियों के स्वागत सत्कार पर व्यय किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed