{"_id":"629663c5040f755d42595a5d","slug":"cultural-badaun-news-bly4867611125","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्म की कथा सुनकर कान्हा की जय जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन्म की कथा सुनकर कान्हा की जय जयकार
विज्ञापन
बिल्सी के भवन मंदिर में शनिदेव के जन्मोत्सव पर भक्तों द्वारा लगाया गया भोग। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। गांव बड़नौमी स्थित ग्राम देवता मंदिर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्म की कथा सुनाई गई। कथा के दौरान भगवान शिव पार्वती, राधा कृष्ण, गणेश भगवान की मनमोहन झाकियां प्रस्तुत की गईं। झांकियों को देखकर भक्तों ने भगवान के जयकारे लगाए।
कथावाचक सोमदत्त शर्मा ने बताया कि कंस की चचेरी बहन देवकी का विवाह वसुदेव के साथ हुआ था। देवकी की विदाई के दौरान आकाशवाणी हुई कि देवकी के आठवें पुत्र द्वारा तू मारा जाएगा। आकाशवाणी सुनकर कंस ने देवकी को मारने के लिए तलवार निकल ली। तलवार निकालने पर वसुदेव ने कंस से अनुग्रह करने के साथ ही वचन दिया कि देवकी की सभी संतान आपको सौंप दूंगा। कंस ने वसुदेव की बात मान ली और वसुदेव व देवकी को कारावास में डाल दिया। कारावास में भगवान कृष्ण का जन्म हुआ। कृष्ण जन्म की कथा सुनकर भक्त भावविभोर हो उठे और जयजयकार करने लगे। बाद में प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर सोनू, अमन सिंह, लोकेश मौर्य, राजेश मौर्य, अरबन सागर, विनोद गुप्ता, संजय, हरि भगत आदि मौजूद रहे। संवाद
बिल्सी के भवन मंदिर में मनाई गई शनिदेव की जयंती
बिल्सी। बंबा चौराहे के निकट स्थित श्री शिव शक्ति भवन मंदिर में शनि देव जयंती धूमधाम से मनाई गई। मंदिर में शनि की प्रतिमा का अभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। यहां सभी ने पंचामृत नील और तेल से शनिदेव का अभिषेक किया।
विज्ञापन
सोमवार रात मंदिर में भगवान श्री शनिदेव महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पंडित मुन्नालाल शर्मा ने हवन-पूजन कराया। उसके बाद भक्तों ने 56 व्यंजनों से भगवान का भोग लगाया। उसके बाद महाआरती की गई। बाद में भक्तों ने खिचड़ी भोग व प्रसाद बांटा। इस मौके पर भुवनेश उपाध्याय, शैलेन्द्र शर्मा, अनिल उपाध्याय, प्रदीप उपाध्याय, विनीत उपाध्याय, कुशमेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद

बिल्सी के बड़नौमी में भागवत कथा सुनते लोग। संवाद- फोटो : BADAUN