बिल्सी। शुक्रवार को नगर के कछला बस स्टैंड के निकट बने श्री बिहारी- राधारानी मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की गई।
पंडित राजीव शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न कराया, साथ ही अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी कराए। उसके बाद श्री बांके बिहारी, राधारानी, श्रीराम दरबार एवं मेंहदीपुर बालाजी महाराज जी की प्रतिमाओं की शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार में निकाली गई। इसके बाद सभी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई और कन्याओं को सहभोज कराया गया। शनिवार को यहां सुंदरकांड के पाठ के बाद विशाल भंडारा होगा। इसको सफल बनाने में दीपक गुप्ता, राजन शर्मा, राकेश कटैया, प्रमोद कुमार, सनी गुप्ता, दिव्या गुप्ता, सोनू शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद