{"_id":"628551beceea0d464c3d9720","slug":"cultural-badaun-news-bly4853260120","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराय बघौली में श्याम बाबा के संकीर्तन में झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराय बघौली में श्याम बाबा के संकीर्तन में झूमे भक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। गांव सराय बघौली में मंगलवार की रात श्याम प्रेमियों की ओर से श्याम बाबा का भव्य संकीर्तन आयोजित किया गया। यहां खाटू श्याम बाबा का अलौकिक शृंगार किया गया। उसके बाद भव्य दरबार सजाया गया। इसके बाद यहां 56 भोग लगाया गया।
भक्तों ने बाबा की अखंड ज्योति को प्रज्ज्वलित किया और भोग लगाकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद बाहर से आए कलाकारों ने बाबा का गुणगान किया। बीच-बीच में बाबा की भव्य झांकी भी प्रस्तुत की गई। देर रात विशाल आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। बाहर से श्याम प्रेमियों को समिति द्वारा प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सत्यपाल, पदम सिंह, राजकुमार सिंह, अंकित सिंह, वीरेश कुमार सिंह, राजपाल सिंह, किशनपाल सिंह, हरी सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
--
बड़नौमी में कथा समापन पर हुआ भंडारा
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बड़नौमी स्थित श्रीराम मंदिर पर चल रही श्रीमद्भभागवत कथा के अंतिम दिन पटियाली से पधारे कथावाचक योगेश मिश्र एवं आरती मिश्र ने कहा कि भगवान के चरणों में जितना समय बीत जाए उतना अच्छा है। इस संसार में एक-एक पल बहुत ही कीमती है, इसलिए जीवन को व्यर्थ में बर्बाद नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से ही जीव का कल्याण हो जाता है। जो व्यक्ति भागवत सुनता है उसका अहंकार दूर हो जाता है। व्यक्ति इस संसार से केवल अपना कर्म लेकर जाता है। इसलिए अच्छे कर्म करो। उन्होंने कथा के दौरान कई अन्य प्रसंग भी सुनाएं। कथा के बाद यहां विशाल भंडारा हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसको सफल बनाने में पर उमाशंकर गिरि महाराज, सुखलाल शर्मा, रविकांत शर्मा, राजीव कुमार, नौनीराम, गोपाल गुप्ता, राकेश कुमार शर्मा, विजय कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद