बदायूं। मुजरिया चौराहों पर लगातार हो रहे हादसों में लोगों की असमय मौत पर जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव और पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव ने दुख जताने के साथ नकारात्मक ऊर्जा के नाश के लिए हवन-पूजन कराया। मुजरिया चौराहा स्थित नव निर्मित मंदिर में वीर बजरंगी हनुमान की प्रतिमा की विधि-विधान से प्राण-प्रतिष्ठा भी कराई।
मुजरिया चौराहा के पास मंगलवार सुबह हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। इससे पहले भी अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष वर्षा यादव ने हादसे रोकने के लिए यहां डिवाइडर बनवाने के निर्देश दिए। संबंधितों से कहा कि अधिकारियों से विचार विमर्श कर लें। इसके बाद मुजरिया चौराहा स्थित नव निर्मित मंदिर में मारुति नंदन हनुमान की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा में वह शामिल हुईं। विधि विधान और मंत्रोच्चारण के साथ प्रमाण प्रतिष्ठा कराई और हवन-पूजन में हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों ने मरने हादसों में मरने वालों की आत्मा की शांति के साथ नकारात्मक ऊर्जा के नाश के लिए ईश्वर से प्राथना की। इस मौके पर अतुल रस्तोगी अलंकार, सतेंद्र यादव, अर्पित शर्मा, संजू चौधरी, उमेश यादव, सूरज वैश्य, सुधीर यादव आदि रहे।