{"_id":"626057bcdc25ff1ceb3bede7","slug":"cultural-badaun-news-bly482175599","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुण्यतिथि पर शकील बदायूंनी को याद किया, युवाओं ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुण्यतिथि पर शकील बदायूंनी को याद किया, युवाओं ने दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
शकील बदायूंनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते युवा। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। देश दुनिया में बदायूं का नाम रोशन करने वाले शकील बदायूंनी को उनकी पुण्यतिथि पर नमन किया गया। अलग-अलग संस्थाओं और संगठनों ने शकील के योगदान को याद किया।
शकील बदायूंनी स्मृति क्लब ने शकील पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुण्यतिथि मनाई। बदायूं गौरव क्लब, शकील बदायूंनी स्मृति क्लब एवं बदायूं गौरव महोत्सव समिति संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हिंदुस्तान के प्रख्यात गीतकार शकील बदायूंनी की पुण्यतिथि मनाई गई। स्मृति क्लब के मुख्य सचिव अमन मयंक शर्मा ने कहा कि संस्था के लोगों ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को सूचना देकर घंटाघर स्थित शकील बदायूंनी पार्क से अतिक्रमण हटवाया। उसके बाद पदाधिकारियों ने शकील बदायूंनी पार्क की साफ सफाई की। शकील बदायूंनी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया।
कहा कि शकील बदायूंनी ने पूरी दुनिया में बदायूं जिले का नाम रोशन किया है। अपने गीतों से फिल्मी दुनिया में एक विशेष पहचान बनाई व पूरे विश्व में गीतों से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया है। यह भी कहा कि शकील पार्क की देखरेख की जिम्मेदारी लेने को संगठन प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेगा। बदायूं गौरव क्लब के सहसचिव हिलाल बदायूंनी ने कहा कि कई वर्षों से लगातार शकील बदायूंनी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित कर उनको श्रद्धांजलि दी जा रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर अच्छन खां, कुनाल सक्सेना, कौशल राठौड़, मनीष ठाकुर, गौरव पाठक, रितेश उपाध्याय, नवीन सक्सेना, विभांशु दत्त, रमेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इधर, शकील बदायूंनी की पुण्यतिथि पर आतिफ़ निजामी उपाध्यक्ष, बृज क्षेत्र भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आतिफ़ निजामी ने कहा कि शकील साहब का जन्म तीन अगस्त 1916 को मोहल्ला वेदो टोला में हुआ था और आज के दिन वह दुनिया छोड़ गए। इस अवसर पर नसर जमाल, गुड्डू, नाजिश अली, अतहर जमाल, पुप्पू, आकिब मौजूद रहे।