फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

श्याम बाबा व संतोषी मां के भजनों पर झूमे भक्त

Thu, 14 Apr 2022 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 12:53 AM IST
विज्ञापन
cultural
उझानी के संतोषी कृपा मंदिर में भजनों पर झूमते भक्त। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। संतोषी कृपा मंदिर के पहले वार्षिकोत्सव पर मंगलवार देर रात तक धार्मिक कार्यक्रम की धूम रही। गायक शिवम शर्मा और मुकेश सांवरिया के भजनों पर भक्त झूम उठे। मंदिर में ही श्याम बाबा का दरबार भी सजा। संकीर्तन शुरू होने से पहले यजमानों समेत भक्तों ने पूजन किया। समापन पर सैकड़ों भक्तों ने आरती के बाद प्रसाद पाया।
विज्ञापन

कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर के पास स्थित मां संतोषी कृपा मंदिर के पहले वार्षिकोत्सव पर हवन-पूजन महंत की मौजूदगी में सराफा कमेटी के अध्यक्ष संजय मित्तल और सारिका मित्तल ने शुरू कराया। अपराह्न तक पूजन चला। भक्तों ने आहुतियां अर्पित कर लोक कल्याण की कामना की। इसके बाद देर शाम संकीर्तन कार्यक्रम में परशुरामपुरिया परिवार के अजय कुमार मित्तल ने श्याम बाबा के दरबार में ज्योति प्रज्ज्वलित की। संतोषी माता और श्याम बाबा के भक्तों ने मंदिर में मत्था टेक कर आशीर्वाद पाया। संकीर्तन के दौरान बरेली निवासी गायक मुकेश सांवरिया और शिवम शर्मा ने श्याम बाबा के भजन सुनाकर भक्तों को भाव विभोर कर दिया। गायकों ने संतोषी माता की कथा भी सुनाई।
विज्ञापन

भक्तों ने फूलों से होली भी खेली। मशीन के जरिये भक्तों पर इत्र की बारिश की गई। मंदिर में संतोषी माता और श्याम बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। मंदिर प्रबंधक मित्तल की ओर से भजन गायकों को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। समापन पर भक्तों ने पंडाल में बनी श्याम रसोई में प्रसाद पाया। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री विमल कृष्ण अग्रवाल, दीपक गर्ग, गगन मित्तल, विट्टू सचदेवा, अशोक गर्ग, अवधेश गोयल, रूपेश मित्तल, शिवकिशोर माहेश्वरी, अनुष्का मित्तल, सृजन मित्तल, अनुज अग्रवाल, राजीव गोयल, पवन सिंघल, त्रिलोकीनाथ बांगड़ा, शिवानी सिंघल, मुक्ता अग्रवाल, मधुर अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed