बिल्सी। रविवार को नगर के अगोल रोड स्थित ईदगाह पर पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। यहां पर कमेटी के पदाधिकारियों एवं बच्चों ने दो सौ से अधिक पौधों को लगाया। इस मौके पर नायब सेक्रेटरी अनीस खान ने कहा कि पौधे ग्लोबल वार्मिंग के प्रभाव को कम करते हैं।
उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों को पौधरोपण करना चाहिए ताकि पर्यावरण स्वच्छ रहे और लोगों को स्वच्छ आक्सीजन मिले। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाकियू (टिकैत) संगठन के तहसील उपाध्यक्ष अंजर खान ने कहा कि पेड़ पर्यावरण से हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं, इससे वायु शुद्ध और ताजी बनी रहती है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में ऑक्सीजन सिलिंडर एक लाख रुपये तक का बिका। इसे अल्लाह का हमें पेड़ लगाने का संकेत देना माना जा सकता है। इस मौके पर इस्लाम अंसारी, मुहम्मद राकिब अंसारी, मुहम्मद आजिम अंसारी, शाने आलम, आतिब, आलम अंसारी, शादमान, इस्ताखार अंसारी आदि मौजूद रहे। संवाद