फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

कुंवरगांव के युवाओं ने वृद्ध आश्रम में मनाई होली

Sun, 20 Mar 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
cultural
कुंवरगांव वृद्धआश्रम पर होली मनाते युवा - फोटो : BADAUN
कुंवरगांव। क्षेत्र के युवाओं ने वृद्ध आश्रम पहुंच कर वृद्धजनों के साथ होली मनाई। एक बाइक पर नगाड़ा बजाते दूसरी बाइक पर मंजीरा और गुलाल लिए वृद्ध आश्रम पहुंचे युवाओं ने बुजुर्गों के साथ होली खेली। वृद्ध आश्रम में रह रहे गिरवर, मुन्नालाल, होतम, अच्छन, निर्मला देवी, द्वारिकी ने कहा कि आज यहां हम लोगों को बिल्कुल भी यह एहसास नहीं हो रहा है कि हम घर से कहीं दूर हैं। यहां इस तरह का कार्यक्रम पहली बार हुआ है। शिवम और दीपू ने बताया कि अपने परिवार से दूर वृद्ध आश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के साथ होली मनाना अच्छा लगा। जनमानस को संदेश भी दिया कि यहां वृद्धजनों को परिवार की आवश्यकता है। साथ ही मैदान में रह रहे गरीब परिवारों में भी गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर होली मनाई। इस अवसर पर अमन प्रताप सिंह, दीपू पंडित, भोले सिंह, विशाल सिंह, राजा तोमर, सचिन सिंह, शिवम शर्मा, अर्पित वार्ष्णेय, रिंकू, अमित रस्तोगी, संदीप शंखधार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed