{"_id":"6224bf8a950db5712169949b","slug":"cultural-badaun-news-bly477444443","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्काउट में लाल बहादुर शास्त्री, गाइड में सीता टोली अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्काउट में लाल बहादुर शास्त्री, गाइड में सीता टोली अव्वल
विज्ञापन
गाइड की विजेता टोली की छात्राओं को पुरस्कृत करते शिक्षक नेता। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। दहेमू के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तीन दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। प्रतिभागियों ने टेंट भी लगाए। स्काउट में लाल बहादुर शास्त्री और गाइड में सीता टोली ने प्रथम स्थान पाया।
शिविर के अंतिम दिन स्काउट और गाइड टोलियों में शामिल प्रतिभागियों ने अपने-अपने टेंटों को सजाया। टेंट के बाहर बालिकाओं ने रंगोली भी सजाई। निर्णायकों में शामिल परमवीर सिंह, अजयपाल और अंजुम खान ने टोलियों का निरीक्षण किया। निर्णायकों ने स्काउट में लाल बहादुर शास्त्री टोली चैंपियन घोषित की। भगत सिंह के प्रतिभागी दूसरे और महात्मा गांधी ने तृतीय स्थान पाया।
गाइड में सीता टोली प्रथम, झलकारी बाई टोली द्वितीय और मीराबाई टोली तृतीय रही। स्काउट प्रशिक्षक नंदराम शाक्य ने प्रतिभागियों को स्काउटिंग का महत्व समझाया।
विज्ञापन
बच्चों ने कैंप फायर किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विजेता टोली नायकों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद दीक्षित, पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा, मुकेश कुमार, रामकिशोर पाल, प्रधान अनार सिंह यादव, प्रधानाध्यापक संतोष उपाध्याय, मनीष कुमार, सुशील गुप्ता, नरेशचंद्र, रामप्रकाश, रेखा रानी, दुर्गा रानी, मोहम्मद जावेद सिद्दीकी, अजय पाल, सत्यप्रकाश, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद