{"_id":"6217751c8e9a903be16483a3","slug":"cultural-badaun-news-bly4764125169","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवक बोले-स्वच्छता से ही रहेगी निरोगी काया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवक बोले-स्वच्छता से ही रहेगी निरोगी काया
विज्ञापन
वरामालदेव स्कूल में मौजूद एपीएम कॉलेज की स्वयंसेविकाएं। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। एपीएम पीजी कॉलेज और बांके बिहारी महाविद्यालय में एनएसएस शिविर के तहत बृहस्पतिवार को छात्र छात्राओं ने चयनित गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति सजग किया गया। कहा- स्वच्छता अपनाओगे तभी काया निरोगी रहेगी।
बांके बिहारी कन्या महाविद्यालय की स्वयं सेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अवनीश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में तीसरे दिन गांव अब्दुल्लागंज में स्वच्छता एवं पर्यावरण के प्रति संदेश दिया। ‘गांव को स्वच्छ रखकर रोगों को दूर भगाना है’ के नारे लगाते हुए रैली निकाली। साथ ही पॉलीथिन का इस्तेमान नहीं करने की सलाह भी दी। लॉ कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. अरुण प्रकाश ने स्वयंसेविकाओं को शिविर के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर रुचि गुप्ता, डॉ. शरद अरोरा, डॉ. शाहीन बी रिजवी, शिवि यादव, डॉ. आरती जैन, सरनाम सिंह, पंकज नागेंद्र, सारिका रानी, रूपंम राजौरिया आदि मौजूद थे।
एपीएम पीजी कॉलेज में प्रथम छात्रा इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. शिल्पी पांडेय और शुचि गुप्ता के नेतृत्व में वरामाल देव में जागरूकता रैली निकाली गई। बसोमा और गंगोरा में महेश पाल यादव और दौलतराम ने विचार रखे। ‘बेटी है तो कल है’ का संदेश देते हुए महिलाओं को नारी सशक्तीकरण से अवगत कराया।
विज्ञापन
बौद्धिक सत्र के दौरान प्राचार्य डॉ. प्रशांत वशिष्ठ ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। छात्राओं ने जागरूकता अभियान को आगे बढ़ाया। संवाद