फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

कोरोना से जागरूक करने वाले योद्धा सम्मानित

Wed, 16 Feb 2022 11:29 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
cultural
नेहरू युवा केंद्र की ओर से युवाओं को सम्मानित किया गया। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। नेहरू युवा केंद्र की ओर से मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कोविड 19 के निराकरण व उसके बचाव विषय पर जिला स्तरीय युवा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोरोना को लेकर जागरूक करने वालों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक, जिला युवा अधिकारी ने मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में कोरोना के बचाव के लिए प्रचार प्रसार करने वाले कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया गया। साथ ही 30 खेल किट वितरित प्रदान कीं।
विज्ञापन

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विमल कुमार सिंह ने कि हमारे देश के युवाओं ने कोरोना के विरुद्ध एक जंग लड़ी है। इससे देश ने इस भयंकर बीमारी पर विजय प्राप्त की है। युवा अपनी शक्ति को पहचान कर देश के विकास के लिए कार्य करें। जिला युवा अधिकारी डॉ. दिनेश यादव ने कहा कि युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से युवाओं में छुपी हुई प्रतिभा को उजागर कर उन्हें प्लेटफार्म दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पोर्ट्स किट वितरण में दातागंज, समरेर, अंबियापुर, उझानी, सालारपुर, कादरचौक, सहसवान, दहगवां, जगत, सालारपुर व अन्य ब्लॉक के खिलाड़ी युवा शामिल हुए। इनको 30 खेल किट प्रदान की गईं। इस मौके पर संजीव श्रीवास्तव, देवेंद्र गंगवार, अवनीश सोलंकी, विकास पटेल, कौशिक सक्सेना, रवेंद्र पाल सिंह, इंद्रजीत, खुशबू माथुर, कौशल मिश्रा, विराट सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन कौशिक सक्सेना व अनुज प्रताप सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed