फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

धनुष विध्वंस और सीता स्वयंवर की कथा सुनाई

Wed, 02 Feb 2022 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
cultural
बिल्सी के दिधौनी गांव में चल रही भागवत कथा के दौरान सीता स्वयंवर के बाद धनुष तोड़ते राम - फोटो : BADAUN
बिल्सी। गांव दिधौनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन गंजडुंडवारा से आईं कथावाचक ममता शाक्य ने सीता स्वयंवर, श्रीराम द्वारा भगवान शिव का धनुष तोड़ने और श्रीराम-सीता विवाह की कथा सुनाई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजा जनक अपने दरबार में पुत्री सीता के स्वयंवर का आयोजन करते हैं। वह शर्त रखते हैं कि जो भी योद्धा भगवान शिव के धनुष को भंग करेगा, उससे सीता का विवाह करवाया जाएगा। यह घोषणा सुनकर दूरदराज से पराक्रमी राजा धनुष यज्ञ में शामिल हुए। विश्वामित्र के साथ श्रीराम और लक्ष्मण भी स्वयंवर में पहुंचे। अनेक देशों के राजाओं ने आकर स्वयंवर में धनुष उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी धनुष को हिला तक नहीं सका।
विज्ञापन

लंकापति रावण भी धनुष यज्ञ में शामिल हुए, लेकिन आकाशवाणी होने के कारण उन्हें लंका लौटना पड़ा।
जब कोई धनुष नहीं उठा सका तो राजा जनक की चिंता बढ़ गई। गुरु की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम ने धनुष को भंग कर दिया। धनुष टूटने के बाद सीता ने प्रभु श्रीराम के गले में वरमाला डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कथा के दौरान भगवान राम की कई झांकियां भी पेश की गईं। इन्हें देखकर श्रध्दालु मंत्रमुग्ध हो उठे। इस मौके पर रामप्रकाश सिंह ठाकुर, कृष्णमुरारी, देवपाल, राधेश्याम, विवेक कुमार सिंह, लोकपाल शाक्य, रामगोपाल शाक्य, सुरेंद्र प्रजापति, मोहनलाल व ज्योति रानी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed