{"_id":"61e96a3c6b03a74bc5747090","slug":"cultural-badaun-news-bly473081653","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धाभाव के भूखे हैं भगवान : स्वामी रामचंद्राचार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धाभाव के भूखे हैं भगवान : स्वामी रामचंद्राचार्य
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 07:27 PM IST
विज्ञापन
गांव बसई में भागवतकथा सुनाते स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बिसौली। प्रसिद्ध कथाव्यास स्वामी रामचंद्राचार्य महाराज ने कहा कि भगवान तो श्रद्धाभाव के भूखे हैं। जो भक्त ईश्वर के भाव में खोकर उनको पुकारते हैं प्रभु उनकी पुकार अवश्य सुनते हैं।
विज्ञापन
स्वामी रामचंद्राचार्य ग्राम बसई स्थित श्रीराम महेश्वरी शिक्षण संस्थान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिन श्रोताओं को अपनी वाणी का अमृतपान करा रहे थे। उन्होंने कहा कि जब धरती पर दानवों का अत्याचार बढ़ता है प्रभु अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए अवतरित होकर राक्षसों का संहार करते हैं। भगवान विष्णु ने श्रीराम और श्रीकृष्ण के रूप में अवतार लेकर रावण व कंस जैसे अधर्मियों का वध किया। महाराज जी ने कहा कि जैसे जैसे कलियुग का प्रभाव बढ़ेगा दानवों का अत्याचार भी स्वाभाविक बढ़ना शुरू होगा। ऐसे में भगवान अपने भक्तों को बचाने धरती पर अवश्य ही अवतरित होंगे। कथा आयोजक पंडित रामनिवास शर्मा, महेश्वरी देवी, प्रवीण शर्मा, सोनू, हिमांशु आदि प्रमुखता से मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।