{"_id":"6193b7ff37316b14d906a52f","slug":"cultural-badaun-news-bly4662913118","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए खाटू श्याम मंदिर में पूजन, भक्तों ने की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए खाटू श्याम मंदिर में पूजन, भक्तों ने की परिक्रमा
विज्ञापन
उझानी में बसोमा रोड पर श्याम बाबा के भंडारे में प्रसाद वितरित करते आयोजक। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। बसोमा रोड पर पिछले महीने बने खाटू श्याम मंदिर में मंगलवार को पूरे दिन धार्मिक कार्यक्रम हुए। पुरोहितों के मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने हवन में आहुतियां अर्पित कीं। दोपहर बाद तक चले धार्मिक कार्यक्रम के दौरान श्याम भक्तों ने मंदिर की परिक्रमा भी की। समापन पर भंडारा हुआ।
एसएसके पब्लिक स्कूल के पास बसोमा रोड पर बने नए खाटू श्याम मंदिर में सुबह 10 बजे धार्मिक कार्यक्रम शुरू हुए। पुरोहितों में मन्नू शर्मा और मधुर ने यजमानों की मौजूदगी में पूजन कराया। यजमानों के साथ श्याम भक्तों ने हवन में आहुतियां अर्पित कर लोक कल्याण की कामना की। पुरोहितों ने श्याम बाबा के पूजन का महत्व भी समझाया। कहा कि श्याम प्रभु का स्मरण करने से मनोरथ पूर्ण होता है।
संकीर्तन और आरती के बाद श्याम भक्तों ने मंदिर की परिक्रमा की। समापन पर भंडारा हुआ। इस दौरान अनिल तुलस्यान, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक किशन चंद्र शर्मा, पंकज सचदेवा, गोविंदा सपरा, ओम थरेजा, अनुराग धींगड़ा, मोहित सपरा, जयपाल थरेजा, आकाश सचदेवा आदि मौजूद रहे। संवाद