{"_id":"61916da0c9b5610a0027051d","slug":"cultural-badaun-news-bly4661471113","type":"story","status":"publish","title_hn":"निशान शोभायात्रा में जुटे खाटू नरेश श्याम बाबा के भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निशान शोभायात्रा में जुटे खाटू नरेश श्याम बाबा के भक्त
विज्ञापन
उझानी से निशान लेकर खाटू नरेश की शोभायात्रा में जुटीं महिलाएं। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। खाटू नरेश श्याम बाबा का जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह एमजीपी कॉलेज रोड से शुरू हुई निशान शोभायात्रा के मार्केट में पहुंचते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में जुटे भक्त निशान (झंडे) लहराते हुए जजपुरा स्थित खाटू नरेश के मंदिर पहुंचे और मत्था टेककर परिक्रमा की। शृंगार आरती के बाद छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। हारे का सहारा के जयकारों के बीच भक्तों ने भंडारे में प्रसाद भी पाया।
निशान शोभायात्रा रविवार करीब नौ बजे शुरू हुई। परशुराम पुरिया परिवार की ओर से अजय कुमार मित्तल के निवास पर पूजन के बाद निशान लहराते हुए महिलाओं और बच्चों के साथ भक्त स्टेशन रोड से घंटाघर चौराहा होकर जजपुरा मंदिर की ओर निकले तो रास्ते में व्यापारियों ने उन्हें जलपान कराया। श्याम बाबा की झांकी पर फूल बरसाए गए। करीब सात किलोमीटर तक पैदल ही खाटू नरेश के जजपुरा स्थित धाम में पहुंचे भक्तों ने निशान अर्पित करके शृंगार आरती में हिस्सा लिया। दर्शन और परिक्रमा के दौरान भक्तों की लाइन भी लगी रही। आयोजकों ने श्याम बाबा को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया। घंटों तक हारे के सहारा के जयकारे गूंजते रहे।
शृंगार आरती और निशान यात्रा में शामिल होने के लिए बदायूं, बरेली, बिसौली और बिल्सी से भी भक्तों की टोलियां पैदल चलकर पहुंचीं। दोपहर शुरू हुए भंडारे में हजारों भक्तों ने प्रसाद पाया। खाटू नरेश के मंदिर को एक दिन पहले ही भव्यता प्रदान की गई थी। गुब्बारों और फूलों से सजे श्याम बाबा की एक झलक देखने के लिए भक्तों में आपाधापी भी मची रही।
विज्ञापन
श्याम भक्तों में अमित मित्तल, अनिल तुलस्यान, संजय मित्तल, धीरज मित्तल, अजय गर्ग, दीपक गर्ग, गिरीश बाबू वार्ष्णेय, किशनचंद्र शर्मा, हरवंश पहलवान, इंदिरा गोयल, सारिका मित्तल, आलोक गुप्ता, राममोहन शर्मा, विवेक वार्ष्णेय और गगन मित्तल आदि का व्यवस्थाओं में सहयोग रहा।
-
पुलिस को करना पड़ा रूट डायवर्जन
बदायूं रोड स्थित खाटू नरेश श्याम बाबा के मंदिर में निशान शोभायात्रा के साथ पहुंचे हजारों भक्तों की भीड़ के मद्देनजर कोतवाली पुलिस ने सुबह ही मंदिर के आसपास वाहनों की रफ्तार पर नजर रखनी शुरू कर दी। मंदिर वाली साइड में दोनों ओर से वाहनों का आवागमन दोपहर तक रोक दिया गया। दूसरी तरफ रूट डायवर्ट करके वाहनों को निकाला गया। इसे लेकर पूर्वाह्न कुछ देर तक जाम का माहौल भी बन गया लेकिन पुलिसकर्मियों ने भारी वाहनों को रोक कर आवागमन सुचारू करा दिया। इसके लिए अतिरिक्त पुलिस फोर्स भी मंदिर के पास तैनात किया गया। संवाद