फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

कश्यप ऋषि की तपोभूमि कछला घोषित हो तीर्थ स्थल : जयप्रकाश

Wed, 10 Nov 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
cultural
कछला में नौका यात्रा शुरू होने से पहले राम-केवट बने कलाकारों के साथ राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषा? - फोटो : BADAUN
उझानी/कछला। राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद की अगुवाई में गंगाघाट पर कमल नौका यात्रा निकाली गई। करीब पांच दर्जन नौकाओं के साथ जुटे भाजपा नेताओं और केवट, मल्लाह और कश्यप समाज से जुडे़ प्रमुख व्यक्तियों ने गंगा की निर्मलता पर जोर देते हुए केंद्र ओर प्रदेश सरकार के प्रयासों की तारीफ की। राज्यसभा सदस्य निषाद ने कहा कि कछला घाट कश्यप ऋषि की तपोभूमि रही है। इसे तीर्थस्थल घोषित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

कमल नौका यात्रा मंगलवार दोपहर शुरू हुई। यात्रा शुरू होने से पहले राज्यसभा सदस्य जयप्रकाश निषाद ने राम-केवट और हनुमान बने कलाकारों का पूजन किया। यात्रा के उद्देश्य के बारे में उन्होंने कहा कि भगवान राम के प्रति केवट की अटूट आस्था को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। गंगा के प्रमुख घाटों पर केवट, मल्लाह और कश्यप समाज के लोगों को इसका महत्व समझते हुए अपनी ताकत का अहसास होना चाहिए। कहा- कछला घाट कश्यप ऋषि और पत्नी इला की तपोभूमि रहा है। उन्हीं के नाम पर गंगा के इस घाट का नाम कछला पड़ा था। कछला को तीर्थ स्थल घोषित किए जाने की आवश्यकता है। इसके बाद कछला घाट का विकास भी तेजी से होगा।
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य निषाद की अगुवाई में कमल नौका यात्रा आरती स्थल से शुरू होकर कासगंज जिले के छोर वाले घाट तक पहुंची। दोनों ही घाट पर नौकाओं का पूजन भी किया गया। कलाकार भी नौकाओं पर सवार हुए। पटियाली (कासगंज) के ममतेश शाक्य, कासगंज की जिला पंचायत सदस्य रत्नेश शाक्य और पूर्व मंत्री हीरालाल कश्यप ने भी कमल नौका यात्रा के बारे में लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर राजेंद्र कश्यप, बृजेश वर्मा, वीडी राना, बॉबी कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, सौदान सिंह, रामनाथ, नेम सिंह और लक्ष्मण कश्यप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
कछला को तीर्थ और पर्यटन स्थल बनाए जाने की मांग
भागीरथी सेवा समिति ने कछला गंगा घाट को तीर्थ और पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की है। संस्थान अध्यक्ष अमन मयंक शर्मा ने शेखूपुर विधायक धर्मेंद्र शाक्य से मिलकर इस संबंध में उनको एक ज्ञापन भी दिया। इसके साथ ही इस संबंध में प्रदेश के धर्मार्थ कार्य और पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी को भी ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि कछला महर्षि कश्यप की तपोस्थली है। लंबे समय से कछला को तीर्थ और पर्यटन स्थल घोषित करने की मांग की जा रही है। सरकार को इसका संज्ञान लेने की जरूरत है। ज्ञापन देने वालों में गौरव पाठक, रितेश उपाध्याय, दिनेश शर्मा, कौशल राठौड़, अशोक सक्सेना, विभांशु दत्त, विपिन कुमार आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed