{"_id":"61576c548ebc3e62910403e4","slug":"cultural-badaun-news-bly4615432107","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया श्याम बाबा का गुणगान महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया श्याम बाबा का गुणगान महोत्सव
विज्ञापन
श्याम बाबा के गुणगान महोत्सव में हिस्सा लेते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्सी। गांव बेहटा गुसाई में बृहस्पतिवार रात श्री श्याम सेवा समिति के तत्वावधान में श्री श्याम बाबा का तृतीय गुणगान महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। खाटू श्याम बाबा की सुंदर एवं मनमोहक झांकी सजाई गई और श्याम बाबा की विधि-विधान से पूजा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
भजन गायिका पूजा बतरा ने गणेश जी की वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ किया और श्याम तेरी महिमा अपरंपार, सजा हैं श्याम बाबा का दरबार आदि भजन प्रस्तुत किए। भजन गायक दीपांशु गुप्ता ने श्रीकृष्ण, श्री शिव पार्वती, हनुमान जी की सुंदर झांकी प्रस्तुत कर मन मोह लिया। भजन गायक रजनी राजस्थानी ने खाटूधाम की माटी रास आ गयी राखो लाज मेरी हे खाटू श्याम बाबा भजन प्रस्तुत किया। खाटू श्याम जी राजस्थान से आए श्याम सिंह चौहान ने दुनिया चले न प्रभु श्याम के बिना-श्याम जी चलें न भक्त के बिना गीत प्रस्तुत किया। भजन का दौर देर रात तक चलता रहा। खाटू श्याम की आरती के बाद प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर श्याम सेवक रामौतार वार्ष्णेय, कृष्ण गोपाल गुप्ता, नवीन वार्ष्णेय, कौशल वार्ष्णेय, सुमित गुप्ता, सौरभ वार्ष्णेय, अंकित वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे। संवाद