{"_id":"6154cc398ebc3e62553ea57a","slug":"cultural-badaun-news-bly461314380","type":"story","status":"publish","title_hn":"भागवत कथा : सूर्य के प्रकाश में भी उल्लू को अंधकार ही दिखता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भागवत कथा : सूर्य के प्रकाश में भी उल्लू को अंधकार ही दिखता है
बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
बिल्सी में भागवत कथा सुनाते महाराज स्वामी रामचंद्राचार्य। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बिल्सी। जेपी जैन स्कूल में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान सप्ताह के चौथे दिन पुष्कर पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी रामचंद्राचार्य जी महाराज ने पूतना के उद्धार की लीला का वर्णन किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जब पूतना ने भगवान को कपट पूर्ण ढंग से मारने का प्रयास किया तो उसकी माया का प्रभाव यशोदा और रोहिणी पर तो पड़ा पर भगवान कृष्ण पर नहीं पड़ा। जिन सहनशील भगवान ने भृगु के चरण प्रहार को अपने वक्ष स्थल पर धारण कर लिया। उनको पूतना उद्धार करने के लिए क्रोध धारण करना पड़ा। भगवान का दिव्य रूप देखकर भी वह अपनी दुष्टता को नहीं छोड़ पाई क्योंकि उल्लू को सूर्य के प्रकाश में भी अंधकार ही दिखाई देता है। इसलिए पूतना पर भगवान के दर्शन और स्पर्श का प्रभाव नहीं पड़ा।
विज्ञापन
जो पूतना भगवान को कपट पूर्ण ढंग से मारने आई उसे भगवान ने दुर्लभ गति प्रदान की। इस मौके पर महंत मटरुमल शर्मा, प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा, दीपक बाबा, नरेंद्र गरल,आशीष वशिष्ठ, रंजन माहेश्वरी, जितेंद्र कुमार, राजेश माहेश्वरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।