{"_id":"6148d60e8ebc3eb3bc3e96ff","slug":"cultural-badaun-news-bly4602819173","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर लहराएगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर लहराएगा 100 फुट ऊंचा तिरंगा
विज्ञापन
बदायूं रेलवे स्टेशन। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रेलवे स्टेशन पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा लहराएगा। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर रेल मंडल के तहत आने वाले बदायूं रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय राज्यमंत्री सहकारिता और पूर्वोत्तर विकास मंत्री बीएल वर्मा, सांसद संघमित्रा मौर्य मंगलवार को रेलवे स्टेशन पर राष्ट्रध्वज की स्थापना करेंगे।
बरेली मंडल में उत्तर और पूर्वोत्तर रेलवे की लाइनें हैं। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल और पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल ग्रेड ए और बी के रेलवे स्टेशनों पर 100 फुट के राष्ट्रध्वज की स्थापना कर रहे हैं। बरेली में पहले ही राष्ट्रध्वज की स्थापना हो चुकी है। अब बदायूं रेलवे स्टेशन पर भी 100 फुट ऊंचे राष्ट्रध्वज की स्थापना की जा रही है।
इज्जतनगर रेल मंडल डीआरएम के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा और सांसद संघमित्रा मौर्य राष्ट्रध्वज की स्थापना करेंगे। सोमवार को रेलवे स्टेशन पर सभी तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए मास्क और कोरोना गाइड लाइन का पालन करना आवश्यक होगा। संवाद