फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ

Sat, 18 Sep 2021 12:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
cultural
कछला में नाव के जरिए मूर्ति विसर्जित करते गणेश भक्त। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी/कछला (बदायूं)। गणेश चतुर्थी पर पूजन के बाद कछला गंगाघाट पर मूर्तियों का विसर्जन शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को भी बदायूं समेत आसपास इलाकों से सैकड़ों भक्त भगवान गणेश की मूर्तियों को लेकर घाट पर पहुंचे। विसर्जन से पहले उन्होंने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना और आरती की। मूर्तियों का विसर्जन किया तो गणपति बप्पा मोरया..अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंज उठे।
विज्ञापन

गंगाघाट पर गणेश मूर्तियों के साथ भक्तों के पहुंचने का सिलसिला पूर्वाह्न से ही शुरू हो गया। महंत और पुरोहितों के साथ पहुंचे गणेश भक्तों ने गणपति बप्पा को विदाई देने से पहले घाट पर ही पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने मंगलगीत गाए। बदायूं के गणेश भक्तों की एक टोली में शामिल हरीओम, प्रशांत और नेहा ने बताया कि गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा विराजे गए और अब स्थापित की गई मूर्ति को विदाई देकर गंगा में विसर्जित किया है। इससे पहले बदायूं के कई मोहल्लों में अलग-अलग टोलियों ने विसर्जन से पहले रास्ते में अबीर और गुलाल भी उड़ाया। रंगों से सराबोर भक्तों ने घाट पर पूजन के बाद प्रसाद भी वितरित किया। घाट पर शाम तक गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन

कछला घाट पर अधिकतर भक्तों ने नाव से गंगा की बीच धारा में जाकर मूर्ति विसर्जन किया। गहराई अधिक होने की वजह से नाविकों ने भक्तों को गंगा किनारे ही रोके रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगाघाट पर मौजूद नाविकों और पुरोहितों ने बताया कि मूर्ति विसर्जन बुधवार को भी हुआ था लेकिन बृहस्पतिवार को संख्या सर्वाधिक रही। नाविक शरीफ का कहना था कि गंगा में अब तक तीन दर्जन से अधिक मूर्तियां विसर्जित हो चुकी हैं। बता दें कि दो साल पहले मूर्तियों का भू-विसर्जन किया गया था। तब गंगा का जलस्तर काफी कम था।
बदइंतजामी का बोलबाला
विसर्जन के दौरान घाट पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। यहां भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए पुलिस मौजूद नहीं थी। गोताखोर भी नहीं दिखे। यहां बता दें कि कुछ साल पहले गणपति प्रतिमा विसर्जन के दौरान बदायूं के तीन युवकों की मौत हो गई थी।
शहर में भी निकाली गईं विसर्जन यात्राएं
शहर में गणेश महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को भगवान गणेश जी की प्रतिमा लेकर बैंडबाजे के साथ शोभायात्रा निकाली और विधि-विधान के साथ पूजन कर कछला में विसर्जित किया। इस दौरान भक्तों ने गणपति बप्पा मोरया, अबके बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाए।

वार्ड नंबर नौ में वार्ड सदस्य पूनम मौर्य व उनके पति राजू मौर्य की मौजूदगी में धूमधाम के साथ गणेश प्रतिमा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। वहीं नई सराय में श्री गणेश सेवा मंडल की ओर पहले विधि विधान से भगवान गणेश की पूजा की गई। उसके बाद विसर्जन यात्रा निकाली गई जो कछला में संपन्न हुई। इस दौरान श्रद्धालु गुलाल उड़ाते और भगवान गणेश जी के भजनों पर नाचते-गाते चल रहे थे। कछला में गंगा घाट पर पहुंचकर भक्तों ने गणेश जी की प्रतिमा को गंगा में विसर्जित किया। इस दौरान गणेश जी का गुणगान कर जयकारे लगाए गए। इस दौरान गणेश सेवा मंडल के अरविंद साहू, गोविंद साहू, शिवम अग्रवाल आदि मौजूद रहे। वहीं शहर में नई सराय पुलिस चौकी पर भंडारे का आयोजन किया गया। शहर में कई और स्थानों पर सजाए गए पंडाल से भी गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। हालांकि कोरोना गाइडलाइन की वजह से तमाम लोग बाइक व कार से प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले गए और भीड़ व जुलूस से परहेज किया।

विसर्जन के लिए कछला घाट पर गणेश मूर्ति लेकर पहुंचे भक्त। संवाद

विसर्जन के लिए कछला घाट पर गणेश मूर्ति लेकर पहुंचे भक्त। संवाद- फोटो : BADAUN

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed