{"_id":"6140f61e8ebc3eb7343a30f6","slug":"cultural-badaun-news-bly4596273105","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जो मोसे न खेली होली तो तेरी मेरी कट्टी हो जाएगी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘जो मोसे न खेली होली तो तेरी मेरी कट्टी हो जाएगी’
विज्ञापन
श्री गणेश महोत्सव के दौरान ब्रज की होली खेलते कलाकार। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गणेश महोत्सव पर लगातार कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। इसी क्रम में नई सराय में सोमवार रात एक कार्यक्रम में बृज के कलाकारों ने फूलों की होली खेली। मनमोहक झांकियां मंचित की गईं। जो मोसे न खेली होली तो तेरी मेरी कट्टी हो जाएगी गीत पर देर तक श्रद्धालुओं ने नृत्य किया।
श्री हिंदू युवा गणेश मंडल और नई सराय पुलिस चौकी के तत्वावधान में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें चौथे दिन मंगलवार को बृज के कलाकारों द्वारा खेली गई फूलों की होली से भक्तगण भक्ति रस से सराबोर दिखे। देर रात तक चले कार्यक्रम का भक्तों ने आनंद उठाया। वहीं कलाकारों ने मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं।
इस दौरान राधा कृष्ण, मयूर नृत्य, अलौकिक होली के दौरान वृंदावन के कलाकारों ने समा बांध दिया। कार्यक्रम के अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, अंकित साहू, अमित साहू, सनी गुप्ता, गोविंद, आशीष शर्मा, राजन पटेल, जानी, अशीष, रवि, सुमित, साजन आदि मौजूद रहे।