{"_id":"612bd9318ebc3ee2141b4bb1","slug":"cultural-badaun-news-bly457914646","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीराम काव्य पाठ प्रतियोगिता में वैभवी को पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीराम काव्य पाठ प्रतियोगिता में वैभवी को पहला स्थान
विज्ञापन
बदायूं क्लब में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान कविता पाठ करती एक प्रतिभागी। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। बदायूं क्लब में बदायूं इकाई के तत्वावधान में हुई श्री राम काव्यपाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में वैभवी ने पहला स्थान प्राप्त किया। संयोजन सचिव डॉ.अक्षत अशेष ने किया।
इस मौके पर राष्ट्रीय कवि संगम बदायूं इकाई का गठन किया गया।जिसमें आचार्य गुरु चरण मिश्र जिला संरक्षक, डॉ. राम बहादुर व्यथित जिलाध्यक्ष और युवा गीतकार अभिषेक अनंत महामंत्री मनोनीत किए गए।
इससे पहले कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ.राम बहादुर व्यथित, विशिष्ट अतिथि डॉ.उपदेश शंखधार और प्रतियोगिता संयोजक डॉ. अक्षत अशेष ने माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सभी प्रतिभागियों को रामनामी पट्टिकाएं पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
संयोजक डॉ.अक्षत अशेष ने बताया कि विभिन्न रचनाकारों ने भगवान श्रीराम पर केंद्रित रचनाओं का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया। निर्णायकों डॉ. राम बहादुर व्यथित, डॉ. अरविंद धवल व डॉ. रवि भूषण पाठक ने वैभवी विजय गुप्ता को प्रथम, काव्या शंखधार को द्वितीय व अन्विता ‘कृति’ को तृतीय स्थान के लिए चुना। प्रथम तीन प्रतिभागियों को पुरस्कार के साथ आगामी प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
संचालक अभिषेक अनंत ने बताया कि राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के चारित्रिक गुणों से परिचित कराना है। प्रतियोगिता में युवा गजलकार शराफत समीर, दीपक सक्सेना, गोपाल, सुमित मिश्रा, अखिलेश ठाकुर, अपूर्वा आदि मौजूद रहे। संवाद