फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

शोभायात्रा में गूंजे श्याम प्रभु के जयकारे, मंदिर में चढ़ा छप्पन भोग

Sat, 09 Nov 2019 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
cultural
उझानी (बदायूं)। देवोत्थान एकादशी पर खाटू नरेश श्याम प्रभु की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में जुटे भक्तों ने निशान लहराते हुए जजपुरा मंदिर तक करीब सात किलोमीटर तक पदयात्रा की। दोपहर में मंदिर पहुंचे भक्तों ने श्याम बाबा के अनूठे शृंगार को निहारा और उन्हें छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया। बाद में हजारों की संख्या में भक्तों ने प्रसाद पाकर बाबा की जय जयकार की।
विज्ञापन

खाटू नरेश श्याम प्रभु की शोभायात्रा शुक्रवार को एमजीपी कॉलेज रोड स्थित परशुराम पुरिया परिवार की देखरेख में शुरू हुई। हवन-पूजन के बाद श्याम बाबा की झांकी की आरती की गई। बिल्सी, बदायूं, बिसौली आदि कई कस्बों से पहुंचे भक्तों ने शोभायात्रा में शामिल होकर श्याम बाबा का गुणगान किया। महिलाएं भी भक्तों के साथ बाबा के निशान लहराते हुए निकलीं। रास्ते में प्रसाद बांटा गया। मार्केट से होकर बदायूं रोड पर पहुंची शोभायात्रा में शामिल भक्त करीब सात किलोमीटर पैदल चलकर जजपुरा स्थित खाटू नरेश के मंदिर पहुंचे। मंदिर में बरेली के भक्तों ने भी मत्था टेका। खाटू नरेश की मूर्ति का अनूठा शृंगार किया गया था। आरती से पहले श्याम बाबा को आयोजकों और भक्तों ने छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया, साथ ही शोभायात्रा के निशान भी अर्पित किए गए। भक्तों में अजय कुमार मित्तल, अमित मित्तल, गौरव गर्ग, आशीष सिंघल, केशव गर्ग, अनिल तुलस्यान, राजकुमार बंसल, अमित अग्रवाल अवधेश गोयल, बिहारी लाल आदि का व्यवस्थाओं में सहयोग रहा।
विज्ञापन


भंडारे के दौरान हाईवे पर बना जाम का माहौल
जजपुरा स्थित खाटू नरेश श्याम प्रभु के मंदिर पर दोपहर में जब भंडारा शुरू हुआ तो आसपास गांवों के भक्तों की भीड़ में इजाफा हो गया। निशान लहराते हुए जुटे भक्तों की भीड़ की वजह से मंदिर के सामने वाहनों के आवागमन प्रभावित हो गया। दो-तीन बार जाम का माहौल भी बना। बाद में आयोजकों ने पुलिस के सहयोग से हालात पर काबू पाकर आवागमन सुचारू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमधाम से खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया
बदायूं। श्रीराम दूत संकट मोचन श्रीबालाजी दरबार में महंत पुष्पेंद्रपुरी महाराज के सानिध्य में खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। बाबा के जन्मोत्सव में यज्ञ कर भक्तों ने आहुति दी, साथ ही भजन कीर्तन का भी आयोजन किया गया।
शहर के मोहल्ला सम्राट अशोक नगर में महंत पुष्पेंद्रपुरी महाराज ने सभी भक्तों के साथ केक काटकर खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव मनाया। वहीं पर श्रीबालाजी दरबार के समक्ष छप्पन भोग भी लगाए गए। उसके बाद में आरती का आयोजन किया गया, साथ ही भजन कीर्तन भी हुए। भक्तों के लिए छप्पन भोग का प्रसाद और केक वितरित किया गया। इस मौके पर प्रदीप मौर्य, राजीव गुप्ता,राजवीर प्रजापति, गौरव, अरविंद कुमार वैश्य, शनि ,अर्जुन शर्मा, मनोज शर्मा, हरीश सक्सेना मौजूद रहे। संवाद


धूमधाम से हुआ तुलसी-सालिग्राम का विवाह
बिसौली। तुलसी-सालिग्राम विवाहोत्सव धूमधाम से मनाया गया। वैनी महाराज मनोकामना मंदिर पर विधायक कुशाग्र सागर ने तुलसी-सालिग्राम का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इधर ग्राम बसई से पधारी भगवान सालिग्राम की भव्य बरात का नगर में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। बारात साईं मंदिर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होती हुई पिंदारा रोड पहुंची। बाईजी मंदिर पर भगवान सालिग्राम व माता तुलसी का विधि विधान से पाणिग्रहण संस्कार किया गया। वधू पक्ष से करणेश पाठक, अनीता शर्मा, आमोद शर्मा, ब्रजेश शर्मा उर्फ दुर्गा वशिष्ठ, साधना, राजीव रस्तोगी, नीलेश मिश्रा आदि प्रमुखता से उपस्थित रहे। इस दौरान श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed