{"_id":"5dbdc5978ebc3e0179421104","slug":"cultural-badaun-news-bly3825147100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूर्य को अर्घ्य दे, परिवार की खुशहाली के लिए मांगी मन्नत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूर्य को अर्घ्य दे, परिवार की खुशहाली के लिए मांगी मन्नत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। छठ महापर्व के तीसरे दिन शनिवार को भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए कछला के गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाओं ने गंगा में खड़े होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया और अपने परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी।
शनिवार सुबह से ही घरों में व्रती महिलाएं पकवान आदि तैयार करने में जुट गईं। शाम को वे पूजन सामग्री आदि लेकर कछला गंगा घाट पर पहुंची। सबसे पहले दीपक जलाकर छठ मइया की पूजा की। व्रती महिलाओं ने एक दीप गंगा मइया और एक दीप भगवान सूर्य को अर्पित किया। महिलाओं ने मंगल गीत भी गाए। इसके बाद व्रती महिलाओं ने गंगा में उतरकर डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। भगवान भास्कर से अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। गरीबों को दान दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। मां और भगवान भास्कर के जयकारे गंगा तट पर गूंजते रहे। इस दौरान कछला गंगा घाट श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। पूजा करने वाली व्रती महिलाओं में ललिता देवी, लीलावती, अंजलि, सोनाली आदि मौजूद थीं। संवाद