फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

राष्ट्रीय एकता व अखंडता दिवस के रूप में मनाई पटेल जयंती

Fri, 01 Nov 2019 08:04 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 08:04 PM IST
विज्ञापन
cultural
बदायूं। जिले में लौह पुरुष वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई। सरकारी कार्यालयों, राजनीतिक कार्यालयों सहित स्कूल कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित हुए। राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। विद्यालयों में प्रभात फेरी भी निकाली गई। वहीं भाजपा की ओर से शहर में रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बदायूं क्लब से रन फॉर यूनिटी का आरंभ हुआ जो लाबेला चौक, गोपी चौक, नेहरू चौक, खैराती चौक, छह सड़का आदि स्थानों से होते हुई क्लब पहुंचकर गोष्ठी के रूप में संपन्न हुई। इस दौरान दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बीएल वर्मा, नगर विकास राज्यमंत्री महेशचंद्र गुप्ता, सांसद डॉ संघमित्रा मौर्य, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य आदि उपस्थित थे। इन लोगों ने गोष्ठी को संबोधित भी किया। संचालन जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव ने किया। लोकसभा संयोजक अशोक भारती, राणाप्रताप सिंह, स्वतंत्र प्रकाश गुप्ता, रविंद्रपाल सिंह, मनोज मसीह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सपा के प्रांतीय आह्वान पर कार्यालय पर गोष्ठी हुई, जिसमें सरदार पटेल व आचार्य नरेंद्र देव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए गए। पूर्व विधायक आशीष यादव, प्रेमपाल सिंह, अवधेश यादव, सुरेशपाल चौहान, हिमांशु यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजाराम महिला इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. अनीता कुमार ने छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। ब्लूमिंगडेल स्कूल में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। बच्चों ने काव्य पाठ, भाषण आदि के माध्यम से सरदार पटेल के जीवन पर प्रकाश डाला। क्रिश्चियन हायर सेकेंडरी स्कूल में प्रबंधक मनोज मसीह ने सरदार पटेल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। मदर एथीना स्कूल, ऐस (पीजी) इंस्टीट्यूट ऑॅॅफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलाजी, महर्षि विद्या मंदिर, भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। प्राथमिक विद्यालय मझिया के शिक्षकों ने बच्चों को शपथ दिलाने के साथ प्रभात फेरी, गोष्ठी और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए। त्रिलोकपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय व कादरचौक क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गंगपुर पुख्ता में सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई।
बदायूूं गौरव क्लब के तत्वावधान में गोष्ठी का आयोजन कर सरदार पटेल का भावपूर्ण स्मरण किया गया। लोक निर्माण विभाग में रन फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। युवा संकल्प सेवा समिति ने पटेल जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी। नेहरू युवा केेंद्र की ओर से राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर युवा सम्मेलन का आयोजन कृष्णा यूथ डेवलपमेंट एजूकेशन सोसाइटी सभागार में किया गया। जिला अपराध निरोध कमेटी ने सरदार पटेल की जयंती मनाई।
फैजगंज बेहटा। थाना फैजगंज में थाना प्रभारी चेतराम वर्मा ने लौह पुरुष के चित्र पर माल्यार्पण किया। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में वार्डन मुदिता सिंह ने माल्यार्पण कर बालिकाओं को सरदार पटेल के जीवन के बारे में बताया।
रुदायन। नेहरू इंटर कॉलेज में पटेल जयंती अखंडता दिवस के रूप में मनाई गई। बच्चों को शपथ दिलाई गई। प्रधानाचार्य आलोक कुमार ने सरदार पटेल के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। ब्रजकिशोर, अमित शर्मा आदि मौजूद थे।
दबतोरी। ग्राम ललुआनगला, बीधानगला समेत सभी न्याय पंचायत के स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली। कुमारी मंजू लता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य चंद्र पाल सिंह ने बच्चों को एकता की शपथ दिलाई। लक्ष्मीपुर कन्या जूनियर हाई स्कूल में भी जयंती मनाई।
वजीरगंज। पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा में विद्यालय प्रभारी सुधा सिंह ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।
गुलड़िया। भाकियू टिकैत (गुट) अनुशासन समिति के जिलाध्यक्ष पालम सिंह की चौपाल पर सरदार पटेल की जयंती मनाई। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त अध्यापक सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
बिसौली। बिसौली कोतवाली परिसर समेत भाजपा नगर अध्यक्ष अक्कू रस्तोगी के आवास पर सरदार पटेल को पुष्पांजलि अर्पित की।
जरीफनगर। थानाध्यक्ष जरीफनगर ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर शपथ ग्रहण दिलाई। इधर ग्राम उसमानपुर के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में जयंती मनाई गई।

मूसाझाग। मूसाझाग थाने में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर जयंती मनाई। एसओ ललित भाटी ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
सहसवान। पन्नालाल नगर पालिका इंटर कॉलेज में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर प्रदर्शनी लगाई गई।
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में सरदार पटेल की जयंती धूमधाम से मनाई गई। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, रूपा माहेश्वरी, प्रशासक वीपी सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा अन्य स्कूलों में भी कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed