फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

यम द्वितीया पर चित्रगुप्त और कलम दवात का हुआ पूजन

Wed, 30 Oct 2019 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 01:37 AM IST
विज्ञापन
cultural
बदायूं। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कायस्थ परिवार की ओर से सहस्त्रधाम गौरी शंकर मंदिर में यम द्वितीया के मौके पर चित्रगुप्त पूजा व कलम दवात के पूजन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ यजमान डॉ. मनोज सक्सेना व रेखा सक्सेना ने भगवान चित्रगुप्त की प्रतिमा पर माल्यार्पण और हवन में आहुति देकर किया। उसके बाद उत्तर प्रदेश कायस्थ परिवार के अध्यक्ष मनोज कुमार जौहरी ने कलम दवात का पूजन किया। उन्होंने बताया कि भगवान चित्रगुप्त कायस्थों के आराध्य देव हैं। पौराणिक आख्यान के अनुसार चित्रगुप्त की उत्पत्ति ब्रह्माजी की काया से हुई है। संपूर्ण मानव जाति के पाप पुण्य का लेखा जोखा रखने वाले भगवान चित्रगुप्त का पूजन आज के दिन किया जाता है। कायस्थ समाज के लोग दीपावली के पूजन के बाद कलम रख देते है उसके बाद यम द्वितीया के दिन कलम दवात की पूजा के बाद कलम का प्रयोग करते हैं। इसके बाद विधि विधान से पुरोहित दीपक द्वारा कथा पाठ किया गया, जिसमें समाज के प्रमुख लोगों ने हिस्सा लिया। अंत मे वीरेंद्र सक्सेना ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में राजेश सक्सेना, सुरेश चंद्र जौहरी, धीरज सक्सेना, संजीव जौहरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed