{"_id":"5db730518ebc3e93b9524b9b","slug":"cultural-badaun-news-bly381866051","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु नानक देव का 550 वां प्रकाशोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया जाएगा गुरु नानक देव का 550 वां प्रकाशोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा, जोगीपुरा की ओर से श्री गुरुनानक देव जी का 550वां प्रकाशोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस मौके पर नौ नवंबर को नगर में विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जिसमें कई गतका पार्टी और अखाड़े शामिल रहेंगे। कार्यक्रम 12 नवंबर तक चलेंगे।
सरदार भगत सिंह ने बताया कि मंगलवार से प्रभातफेरी की शुरुआत होगी जो आठ नवंबर तक प्रतिदिन निकाली जाएगी। नौ नवंबर को नगर कीर्तन, 10 नवंबर को श्री अखंड पाठ साहिब की शुरुआत होगी जो 12 नवंबर तक चलेगा। इस बीच अन्य कार्यक्रम भी होंगे। उन्होंने बताया कि लगातार 11 दिन तक स्त्री सत्संग सभा द्वारा अपराह्न साढ़े तीन बजे से शाम साढ़े चार बजे तक श्री गुरुनानक देव की वाणी का जप और पाठ किया जाएगा। 12 नवंबर को दोपहर डेढ़ बजे से गुरु महाराज का विशाल लंगर होगा। संवाद