{"_id":"5daf4d988ebc3e016c13b4be","slug":"cultural-badaun-news-bly3812478101","type":"story","status":"publish","title_hn":"शबरी ने प्रेम से खिलाए भगवान राम को झूठे बेर, दर्शक हुए भाव विभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शबरी ने प्रेम से खिलाए भगवान राम को झूठे बेर, दर्शक हुए भाव विभोर
विज्ञापन
बदायूं। बिसौली प्राचीन रामलीला के मंच पर शबरी और प्रभुराम के बीच भक्त व भगवान का एक दूसरे के प्रति स्नेह भाव का मनोहारी मंचन दिखाया गया। इसके बाद सुग्रीव और प्रभुराम की मित्रता की लीला दिखाई गई। प्रभुराम और सुग्रीव की मित्रता में भक्त हनुमान ने अहम भूमिका निभाई।
प्राचीन रामलीला में हत्सा ड्रामेटिक क्लब के कलाकारों ने अपनी अभिनय कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सोमवार रात शबरी राम संवाद और प्रभुराम द्वारा शबरी के झूठे बेर खाने का मार्मिक मंचन किया गया। मंचन के दौरान दिखाया गया कि शबरी की अनन्य भक्ति से प्रभुराम अत्यंत प्रसन्न हो गये। शबरी ने अपने आराध्य को खुद चखकर बेर खिलाए तो प्रभुराम भी शबरी की अनन्य भक्ति में सराबोर होकर झूठे बेर खाते रहे। वहीं राम भक्त हनुमान ने सुग्रीव के साथ उनकी मित्रता करायी। सुग्रीव ने प्रभुराम को मां सीता की खोज में पूर्ण सहायता का वचन दिया। संवाद