{"_id":"5da616918ebc3e0178342b62","slug":"cultural-badaun-news-bly380311195","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि जयंती पर निकाली भव्य शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलापुर। हर वर्ष की तरह नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। साथ ही शोभायात्रा भी निकाली गई। इसमें काली का अखाड़ा, शिव पार्वती, दुर्गा अखाड़ा समेत कई आकर्षक झाकियां शामिल रही। थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने फीता काटकर इसको रवाना किया।
शोभायात्रा की शुरुआत उत्तम नगर से हुई। इसके बाद में शोभायात्रा अनाज मंडी पर संपन्न हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे वाल्मीकि व लव कुश का स्वरूप लिए कलाकार चल रहे थे। उसके पीछे स्वामी वाल्मीकि की पालकी चल रही थी। वहीं बैंड की धुन पर महिलाएं और पुरुष डांस कर रहे थे। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। शोभायात्रा में दातागंज, उसावां, हजरतपुर, उसैहत व अलापुर की पुलिस फोर्स तैनात रही। अध्यक्ष धर्मेंद्र वाल्मीकि, उपाध्यक्ष राहुल वाल्मीकि, सुरेश, रामनाथ फौजी, विजय वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संवाद