{"_id":"5da48d758ebc3e93cf6583af","slug":"cultural-badaun-news-bly380092097","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम बरात, पुष्प वर्षा से हुआ कस्बे में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम बरात, पुष्प वर्षा से हुआ कस्बे में स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उघैती। श्रीरामलीला महोत्सव के तहत कस्बे में भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। बैंड बाजों के साथ प्रभु राम की बरात नगर के प्रमुख मोहल्लों से होती हुई रामलीला परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। कस्बे में जगह-जगह बरात का भव्य स्वागत किया गया। मुख्य रूप से मां काली का अखाड़ा बरात में आकर्षण का केंद्र रहा।
सोमवार को भगवान श्रीराम की भव्य बरात निकाली गई। बरात बदायूं-बिजनौर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप से शुरू होेकर मंगल बाजार, होली चौक, ब्रह्मपुरी मोहल्ला, बैंक रोड होती हुई रामलीला ग्राउंड पहुंची। बरात में सबसे आगे प्रथम पूज्य गणेश जी की झांकी थी। सिंहासन पर प्रभु राम अनुज लक्ष्मण के साथ विराजमान थे। बरात में महाकाली अखाड़ा में विभिन्न रूपों से सुसज्जित कलाकार मां काली के साथ युद्धकला का प्रदर्शन करते हुए बरात की शोभा बढ़ा रहे थे। उनके पीछे शंकर पार्वती, राधाकृष्ण, हनुमान जी, भगवान परशुराम की झांकियां चल रही थीं। शिव तांडव व राधा कृष्ण का नृत्य देखते ही बन रहा था। बरात में शामिल युवा भक्ति गीतों पर जमकर झूमते गाते चल रहे थे। कस्बे में बरात का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान मनोज पालीवाल, प्रेमपाल शर्मा, मुनेन्द्र राठौर, हरपाल झा आदि लोग मौजूद रहे।