फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

रामलीला मंच पर राम-भरत मिलाप देखकर नम हो गईं दर्शकों की आंखे

Thu, 10 Oct 2019 02:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
cultural
बदायूं। श्री रामलीला महोत्सव कमेटी के तत्वावधान में चल रहे रामलीला महोत्सव के अंतर्गत बुधवार को भरत मिलाप शोभायात्रा का आयोजन हुआ, जिसमें कई आकर्षक झांकिया शामिल रहीं। राम और भरत के अलग-अलग निकाले गए जुलूसों का जब रामलीला मंच पर मिलाप हुआ तो दर्शकों की भी आंखें नम हो उठीं।
विज्ञापन

गांधी ग्राउंड में रामलीला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम राम और भरत के अलग-अलग जुलूस रंग मंदिर से शुरू हुए। श्रीराम का जुलूस पथिक चौक, गिंदो देवी कॉलेज, शहवाजपुर होते हुए नवाब नौबत राय मंदिर पर पहुंचा तो भरत का जुलूस मंदिर से प्रारंभ होकर सराफा बाजार आया। यहां हनुमान जी भरत का संदेश लेकर आते हैं और राम के पास पहुंचते हैं। इसके बाद दोनो जुलूस रामलीला मंच पर पहुंचे। जुलूसों में कई आकर्षक झांकिया, राम और भरत के रथ आदि आकर्षण का विशेष केंद्र रहे। काली अखाड़ेे भी शामिल रहे। मंच पर पहुंचकर राम और भरत का मिलाप हुआ। दोनों भाई जब गले मिले तो उनकी अश्रुधारा बह निकली, जिसे देखकर कई दर्शकों की आंखें भी नम हो गईं। आयोजन मेें कमेटी के मंत्री अरविंद कांत, प्रेम कुमार वैश्य, पल्लव वैश्य, पंकज, रवि वैश्य आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed