फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   cultural

भक्तिभाव से मनाया शीतलनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस

Tue, 08 Oct 2019 01:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
cultural
बिल्सी। मोहल्ला दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर एवं साहबगंज स्थित प्राचीन पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर सोमवार को जैन धर्म के दसवें तीर्थंकर भगवान शीतलनाथ का मोक्ष कल्याणक दिवस भक्तिभाव से मनाया गया। जैन मंदिरों में विशेष धार्मिक आयोजित हुए। मंत्रोच्चार के साथ जयकारों के बीच सामूहिक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। इससे पूर्व भगवान पुष्पदंत के अभिषेक, शांतिधारा पूजा-अर्चना की गई। अभिषेक के उपरांत इंद्र-इंद्राणियों ने देव-शास्त्र-गुरु की पूजन के साथ भगवान पुष्पदंत एवं शीतलनाथ की अष्ट द्रव्यों से पूजन कर पंच कल्याणकों के अर्घ्य समर्पित किए। इसके बाद मंगल आरती उतारी गई। पूजन के दौरान महिलाओं ने भजन गए। इस मौके पर अनिल जैन, अरविंद जैन, प्रशान्त जैन, अनिल जैन, सुनील जैन, निर्भय जैन, ज्योति जैन, नीलम जैन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed