{"_id":"5d9b3c6f8ebc3e0142327ee4","slug":"cultural-badaun-news-bly3791754109","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने निकाली साईं शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने निकाली साईं शोभायात्रा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी। बाबूराम धर्मशाला परिसर में सर्वदेव सांई मंदिर का 12वां दो दिवसीय वार्षिकोत्सव सोमवार को शुरू हो गया। पहले दिन धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। श्रद्धालुओं ने सांई शोभायात्रा निकाली। विसर्जन पर प्रसाद भी बांटा गया।
सांई शोभायात्रा शुरू होने से पहले सर्वदेव मंदिर परिसर में पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल ने पूजन किया। इसके बाद स्टेशन रोड से शुरू सांई शोभायात्रा (पालकी) घंटाघर चौराहा, कछला रोड बाजार होकर साहूकारा मोहल्ले में पहुंची। रास्ते में सांई पालकी का जोरदार स्वागत किया गया। आयोजकों में कृष्ण गोपाल, रामकिशोर गुप्ता, कृष्ण भगवान, बृज किशोर और विष्णु भगवान ने पालकी कंधों पर उठाकर निकला। साहूकारा मोहल्ले और पंजाबी कॉलोनी में भी स्वागत हुआ। दोपहर बाद मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा धार्मिक कार्यक्रम के रूप में विसर्जित हुई। मंदिर प्रबंधक कृष्ण भगवान ने बताया कि मंगलवार को भंडारा होगा। इस मौके पर हिमांशु गुप्ता, शकुंतला, विक्रम, मोहिनी, शीला देवी, पुष्पादेवी और कौशाल किशोर गुप्ता मौजूद थे।